भाई बहन के स्नेह का प्रतीक रक्षाबंधन के त्योहार को खास बनाने के लिए इस बार नीमका जेल प्रशासन ने खास इंतजाम किया था। पहली बार बहनों को अपने भाइयों से रूबरू होकर राखी राखी बांधने का मौका दिया गया।
विज्ञापन
2 of 5
जेल में मनाई राखी
इस मौके पर भाई-बहनों के चेहरों पर खुशी साफ झलक रही थी। जेल प्रशासन की तरफ बहनों के लिए राखी की थाली का भी इंतजाम किया गया था। जिसमें राखियां और मिठाई दी गई थी।
विज्ञापन
3 of 5
जेल में मनाई राखी
- फोटो : अमर उजाला
प्रदेश में पहली बार जेल में बंद भाइयों को बहनों से राखी बंधवाने का मौका दिया। रक्षाबंधन के त्योहार पर लंबे समय बाद भाई-बहन के मिलन ने माहौल भावुक बना दिया। एक-दूसरे को आमने-सामने देख भाई-बहन आंखों के आसू नहीं रोक पाए। राखी बांधने का सिलसिला सुबह 6 बजे से ही शुरू हो गया था।
4 of 5
जेल में मनाई राखी
- फोटो : अमर उजाला
आमतौर पर एक सप्ताह में एक बंदी से मिलने की महज दो परिजनों को ही अनुमति होती है, लेकिन त्योहार के दिन यह बंदिश खत्म कर दी गई। परिवार सहित लोग जेल में बंद अपने सगे-सबंधियों से मिलने पहुंचे।
जेल अधीक्षक दीपक शर्मा ने बताया कि जिला जेल में 2300 बंदियों को राखी बांधने के लिए उनकी बहनें पहुंची। जिसके चलते जेल परिसर में भीड़भाड़ रही। व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त महिला व पुरुष पुलिसकर्मी तैनात किए गए थे। नई व्यवस्था से न केवल बहनें बल्कि बंदी भी बेहद खुश दिखे।