फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PICS: 50 शेफ ने 24 घंटे में बनाई 918 किलो की खिचड़ी, गिनीज बुक में दर्ज भारत का नाम

Sun, 05 Nov 2017 10:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

50 शेफ ने 24 घंटे में बनाई 918 किलो की खिचड़ी, गिनीज बुक में दर्ज भारत का नाम
-वर्ल्ड फूड इंडिया में तैयार खिचड़ी गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में शामिल
-बाबा राम देव ने खिचड़ी में लगाया छौंक 
 अमर उजाला ब्यूरो 
नई दिल्ली।
विज्ञापन
1 of 10
khichdi - फोटो : अमर उजाला
तमाम प्रकार के पोषण से भरपूर परंपरागत व्यंजन खिचड़ी गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स की फेहरिस्त में शामिल हो गई है। इंडिया गेट पर आयोजित तीन दिवसीय वर्ल्ड फूड इंडिया 2017 में मशहूर शेफ संजीव कपूर द्वारा बनाई गई 918 किलो खिचड़ी ने वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया।
विज्ञापन

2 of 10
khichdi - फोटो : अमर उजाला
खिचड़ी बनाने में 50 शेफ 24 घंटे तक जुटे रहे।  विश्व में पहली बार इतनी मात्रा में खिचड़ी बनाई गई है। वर्ल्ड फूड इंडिया में योग गुरु बाबा राम देव ने छौंक लगाकर खिचड़ी को तैयार करवाया। उन्होंने कहा कि खिचड़ी ही एक मात्र ऐसा फूड है, जिसमें हमारे शरीर के लिए सभी आश्वयक तत्व शामिल होते हैं।
विज्ञापन

3 of 10
khichdi - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने कहा कि खिचड़ी सुपर फूड है जिसे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर और विश्वसनीय बनाना है। उन्होंने कहा कि सब मिले हुए हैं तो खिचड़ी है, यानि भारत में अगर सब एक साथ मिलकर रहेंगे तो ही एकता में अखंडा बनी रहेगी। उन्होंने कहा कि खिचड़ी इतना बेहतर व्यंजन है कि हमें वर्ल्ड खिचड़ी-डे भी मनाना चाहिए।

4 of 10
khichdi - फोटो : अमर उजाला
इस मौके पर राज्य फूड एंड प्रोसेसिंग मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति भी उपस्थित थीं। वहीं केन्द्रीय फूड एंड प्रोसेसिंग मंत्री हरसिमरत कौर बादल ने कहा कि खिचड़ी हमारी संस्कृति से जुड़ा व्यंजन हैं, जिसे गरीब से गरीब और अमीर से अमीर लोग भी खाना पसंद करते हैं।
विज्ञापन

5 of 10
khichdi - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने कहा कि खिचड़ी के लिए अनाज हमारे किसान उगाते हैं और अगर खिचड़ी का प्रचार विश्व स्तर पर होगा तो इसकी डिमांड बढ़ने से भारत के किसानों को भी लाभ पहुंचेगा।
विज्ञापन

6 of 10
khichdi - फोटो : अमर उजाला
24 घंटे की मेहनत से तैयार हुई खिचड़ी भारत के प्रसिद्ध शेफ संजीव कपूर ने कहा कि खिचड़ी को करीब 24 घंटे में भारत के सम्पूर्ण आहार के संयोजन से तैयार गया है। इस खिचड़ी में ढाई हिस्सा चावल और एक हिस्सा दाल के अलावा तमाम तरह के मसाले डाले गए  हैं।
विज्ञापन

7 of 10
khichdi - फोटो : अमर उजाला
खिचड़ी को बनाने में 49 अन्य शेफ ने भी उनकी मदद की है। उनका कहा था कि खिचड़ी खाने से हमारा शरीर स्वस्थ्य रहता है और हम फिट रहते हैं। इस खिचड़ी को स्टील की एक बड़ी कढ़ाई में तैयार किया गया, जिसका वजन 918 किलो दर्ज हुआ।

8 of 10
khichdi - फोटो : अमर उजाला
गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड की महिला अधिकारी पाउलिन ने कहा कि उन्हें खिचड़ी बहुत ही पसंद आई और यह पहली बार है कि विश्व में किसी देश ने इतनी मात्रा में खिचड़ी तैयार की। उन्होंने कहा कि भारत के इस खिचड़ी रिकॉर्ड को गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में शामिल करते हुए उन्हें बेहद खुशी हुई है।

9 of 10
khichdi - फोटो : अमर उजाला
गुरुद्वारे और मंदिर में किया चढ़ावा 
कड़ी मेहनत से तैयार की गई खिचड़ी का गुरु पर्व के मौके पर गुरुद्वारे और मंदिर में पहला चढ़ावा किया गया। इसके बाद खिचड़ी को एम्स के गुरुद्वारे, कुष्ठ आश्रम, मंदिर और गरीब लोगों में वितरित करने के लिए भेजा गया।
विज्ञापन

10 of 10
khichdi - फोटो : अमर उजाला
वर्ल्ड फूड इंडिया में सभी शेफ, मंत्री और दिल्ली लंगर समिति के सदस्यों ने खिचड़ी को चखा और इसके स्वाद को लाजवाब बताया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें