वर्ल्ड इंडिया फूड के बैनर तले आज इंडिया गेट के लॉन पर खिचड़ी को अंतरराष्ट्रीय मान्यता दिलाने और एक बार में 900 से ज्यादा किलो खिचड़ी बनाने के लिए गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में भारत का नाम दर्ज हुआ है। इसी के साथ बीमारों का भोजन मानी जाने वाली खिचड़ी आज से इंटरनेशनल हो गई है।
विज्ञापन
2 of 6
इस मौके पर गिनीज बुक ऑफ रिकॉर्ड की टीम भी वहां मौजूद रहे। शेफ संजीव कपूर के नेतृत्व में 1000 लीटर के कड़ाहे में लगभग 800 किलो खिचड़ी पकाने की तैयारी कई दिनों से जारी थी।
विज्ञापन
3 of 6
- फोटो : अमर उजाला
खास बात ये है कि संजीव कपूर और अन्य मशहूर शेफ की मदद से तैयार इस खिचड़ी में तड़का लगाने के लिए योग गुरु बाबा रामदेव खुद आए।
4 of 6
मजे की बात ये है कि इस खिचड़ी में जिस घी का प्रयोग किया जा रहा है उसे भी पतंजली ने ही बनाया है।
विज्ञापन
5 of 6
- फोटो : अमर उजाला
इस खिचड़ी में चावल के अलावा मूंग दाल, बाजरा, ज्वार के साथ भारतीय मसालों का इस्तेमाल किया गया है।