राजधानी की सड़कों पर सोमवार को मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के खिलाफ इंडिया गठबंधन के नेताओं और समर्थकों ने कनॉट प्लेस स्थित बाराखंभा रोड से लेकर सुप्रीम कोर्ट तक मार्च किया। इस दौरान उन्होंने मतदाता सूची में कथित गड़बड़ियों और वोट चोरी के आरोपों को लेकर केंद्र सरकार व निर्वाचन आयोग के खिलाफ आवाज उठाई। कांग्रेस नेता राहुल गांधी, समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे समेत विभिन्न विपक्षी दलों के नेता मार्च में शामिल हुए। पुलिस ने सुप्रीम कोर्ट से पहले भगवान दास रोड पर मार्च रोक दिया।