भारतीय वायुसेना गुरुवार को 88 वर्ष की हो गई। इस मौके पर हर साल की तरह गाजियाबाद के हिंडन एयरबेस में एक भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें वायुसेना ने अपना दमखम दिखाया। इस मौके पर सबकी निगाहें वायुसेना के नए लड़ाकू विमान राफेल पर रही। इस कार्यक्रम में वायुसेना प्रमुख आरकेएस भदौरिया ने सेना को संबोधित, परेड का नीरिक्षण किया और सलामी भी ली। इसके अलावा इस कार्यक्रम में सेना के तमाम अधिकारी शामिल हुए। तस्वीरों में देखिए वायुसेना ने कैसे मनाया अपना 88वां स्थापना दिवस....
विज्ञापन
2 of 12
air force day
- फोटो : प्रद्युम्न
इस मौके पर वायुसेना प्रमुख आरकेएस भदौरिया ने सेना को संबोधित किया और कहा कि भारतीय सेना हर चुनौती से निपटने में समर्थ है। गुरुवार को वायुसेना के 88वें स्थापना दिवस समारोह में उन्होंने कहा कि सेना अपने संकल्प, अभियान क्षमता और जरूरत पड़ने पर दुश्मन से प्रभावी तरीके से निपटने को तैयार है।
विज्ञापन
3 of 12
air force day
- फोटो : रवि बत्रा
हिंडन एयरबेस पर आयोजित समारोह में उन्होंने कहा कि पूर्वी लद्दाख में भारत और चीन सैनिकों के बीच पांच महीने तक गतिरोध के हालात बने रहे। इस लिहाज से वायुसेना ने किसी भी परिस्थिति का सामना करने के लिहाज से क्षेत्र में महत्वपूर्ण तैनातियां की हैं।
4 of 12
वायुसेना दिवस में करत दिखाते लड़ाकू विमान
- फोटो : रवि बत्रा
तकनीकी और हथियारों की दृष्टि से निरंतर सेना को मजबूत करने की दिशा में भी काम चल रहा है। उन्होंने कोविड-19 से लेकर बाढ़ जैसी आपदाओं में वायुसेना की त्वरित कार्रवाई का भी जिक्र किया।
विज्ञापन
5 of 12
विंटेज विमान डकोटा
- फोटो : PTI
वायुसेना प्रमुख ने कहा कि कोविड-19 आपदा के समय वुहान से लेकर अन्य देशों में फंसे भारतीयों को सकुशल निकालने के लिए सेना ने अभियान चलाया। लोगों की वतन वापसी कराई। बाढ़ में फंसे लोगों को सुरक्षित निकालने से लेकर उन तक खाद्य सामग्री व चिकित्सा सुविधा मुहैया कराने का काम भी हमारे जांबाजों ने किया है।
विज्ञापन
6 of 12
आकाशगंगा पैराट्रूपर्स की टीम लैंड करते हुए
- फोटो : PTI
आकाशगंगा पैराट्रूपर्स की टीम लैंड करते हुए। इन्होंने ही आज के कार्यक्रम का आगाज किया।
विज्ञापन
7 of 12
चिनूक
- फोटो : PTI
चिनूक हेलिकॉप्टर ने भी मोहा लोगों का मन।
8 of 12
राफेल लड़ाकू विमान
- फोटो : PTI
राफेल को देखकर लोगों की खुशी हुई दुगनी।
9 of 12
सारंग फारमेशन
- फोटो : PTI
सारंग हेलिकॉप्टरों की फारमेशन ने भी लोगों की खूब तालियां बटोरीं।
10 of 12
सुखोई के साथ ग्लोब मास्टर
- फोटो : प्रद्युम्न
सुखोई के साथ ग्लोब मास्टर का मेल लोगों दर्शकों को बेहद पसंद आया और इसकी गर्जन ने लोगों को रोमांचित कर दिया।