बुजुर्ग दंपती
- फोटो : amar ujala
कौन हैं 'बाबा का ढाबा' चलाने वाले बुजुर्ग दंपत्ति
'बाबा का ढाबा' चलाने वाले बुजुर्ग का नाम कांता प्रसाद है और पत्नी का नाम बादामी देवी है। बुजुर्ग दंपती सालों से मालवीय नगर में अपनी छोटी सी दुकान चलाते हैं। कांता प्रसाद ने बताया कि उनके दो बेटे और एक बेटी है। लेकिन तीनों में से कोई उनकी मदद नहीं करता है। वो सारा काम खुद ही करते हैं और ढाबा भी अकेले ही चलाते हैं।
कांता प्रसाद और उनकी पत्नी ही मिलकर सारा काम करते हैं। कांता प्रसाद सुबह 6 बजे आते हैं और 9 बजे तक पूरा खाना तैयार करते हैं। लॉकडाउन के पहले उनका काम ठीक-ठाक चल रहा था। लेकिन लॉकडाउन के बाद उनका काम बिल्कुल कम हो गया था।