सोमवार को देशभक्ति गीतों और भजनों से दिल्ली का सेंट्रल पार्क देर रात तक गूंजता रहा। (सभी फोटोः कुमार संजय/अमर उजाला) देशभक्ति का यह जोश यहीं समाप्त नहीं हुआ। गीतों-भजनों के बाद रात को हुई आतिशबाजी से सेंट्रल पार्क जगमगा उठा। फ्लैग फाउंडेशन ऑफ इंडिया ने एनडीएमसी के साथ मिलकर आजादी के जश्न की शुरुआत की। आयोजन 15 अगस्त तक जारी रहेगा। इस मौके पर राष्ट्रीय ध्वज से जुड़ी प्रदर्शनी और फिल्मों का भी प्रदर्शन किया गया। इस दौरान सेंट्रल पार्क में 207 फुट की ऊंचाई पर लहरा रहे राष्ट्रीय ध्वज के नीचे फोटो खिंचवाने की लोगों में होड़ लगी रही।