book fair
- फोटो : vivek nigam
पर्यावरण पर हुआ नुक्कड़ नाटक
पुस्तक मेले के थीम पवेलियन में पर्यावरण और जलवायु परिवर्तन के प्रति जागरूकता पैदा करने के लिए नुक्कड़ नाटक पेश किया गया। इस नुक्कड़ नाटक की प्रस्तुति कुमार वीर भूषण एंड ग्रुप द्वारा दी गई। वहीं वायु प्रदूषण पर हिंदी में विचार विमर्श भी किया गया। इसके अलावा अनुपम मिश्र पर भी विचार विमर्श कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें पर्यावरण के संरक्षण की सीख दी गई। इस मौके पर राम बहादुर राय, कुमार प्रशांत, मनोज झा और पंकज चतुर्वेदी आदि शामिल थे।