फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों की शाम, इस अंदाज में नजर आए कंगना और अमिताभ

Thu, 26 May 2016 04:10 PM IST
एजेंसी/नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 10
राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार - फोटो : कुमार संजय
राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने मंगलवार को विभिन्न कलाकारों को 63वें राष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित किया। 
विज्ञापन

2 of 10
राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार - फोटो : कुमार संजय
इस दौरान अमिताभ बच्चन को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता, कंगना रणौत को सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री और वयोवृद्ध अभिनेता मनोज कुमार को दादासाहेब फाल्के पुरस्कार से नवाजा गया।
विज्ञापन

3 of 10
राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार - फोटो : कुमार संजय
व्हील चेयर पर मंच पर पहुंचे 78 वर्षीय मनोज कुमार भारतीय सिनेमा का सबसे प्रतिष्ठित सम्मान प्राप्त करने वाले 47वें कलाकार हैं।

4 of 10
राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार - फोटो : कुमार संजय
पुरस्कार वितरण समारोह में अमिताभ के साथ उनके बेटे अभिषेक, बहू ऐश्वर्या, पत्नी जया बच्चन और बेटी श्वेता नंदा भी मौजूद थीं।
विज्ञापन

5 of 10
राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार - फोटो : कुमार संजय
अमिताभ को ‘पीकू’ फिल्म के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का राष्ट्रीय पुरस्कार मिला। यह उनका चौथा राष्ट्रीय पुरस्कार है।
विज्ञापन

6 of 10
राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार - फोटो : कुमार संजय
इससे पहले अमिताभ को ‘अग्निपथ’, ‘ब्लैक’ और ‘पा’ के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है।
विज्ञापन

7 of 10
राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार - फोटो : कुमार संजय
रितिक रोशन के साथ कानूनी मामले में उलझीं कंगना रणौत को ‘तनु वेड्स मनु रिटर्न्स’ के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार दिया गया।

8 of 10
राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार - फोटो : कुमार संजय
यह कंगना का तीसरा राष्ट्रीय पुरस्कार है। इससे पहले वे ‘फैशन’ के लिए सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री और ‘क्वीन’ के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का राष्ट्रीय पुरस्कार हासिल कर चुकी हैं।

9 of 10
राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार - फोटो : कुमार संजय
समारोह के दौरान निर्देशक एसएस राजामौली और निर्माता शोबू यार्लागड्डा व प्रसाद देविनेनी को ‘बाहुबली’ के लिए साल की सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म का स्वर्ण कमल पुरस्कार दिया गया।
विज्ञापन

10 of 10
राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार - फोटो : कुमार संजय
संजय लीला भंसाली को ‘बाजीराव मस्तानी’ के लिए सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का राष्ट्रीय पुरस्कार मिला। इसके अलावा ‘बाजीराव मस्तानी’ को पांच अन्य पुरस्कार भी मिले। सलमान खान अभिनीत ‘बजरंगी भाईजान’ को संपूर्ण मनोरंजन करने वाली सर्वश्रेष्ठ लोकप्रिय फिल्म का पुरस्कार दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें