फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रद्युम्न हत्याकांड : तलवार दंपति को बरी करवाने वाले वकील लड़ेंगे आरोपी छात्र का केस

Sun, 26 Nov 2017 09:55 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
विज्ञापन
1 of 7
ryan international - फोटो : सुदर्शन झा
बहुचर्चित आरुषि-हेमराज मर्डर केस में तलवार दंपति को बरी करवाने वाले अधिवक्ता तनवीर अहमद मीर अब रायन इंटरनेशनल स्कूल में हुए प्रद्युम्न हत्याकांड में आरोपी छात्र की तरफ से पैरवी करेंगे। उन्होंने स्वयं इसकी पुष्टि की है।
विज्ञापन

2 of 7
ryan international - फोटो : सुदर्शन झा
अधिवक्ता ने इसके लिए स्वयं आरोपी छात्र के परिजनों से संपर्क किया है। हालांकि आरोपी छात्र के पिता स्वयं एक अधिवक्ता हैं, लेकिन उन्होंने किसी अन्य अधिवक्ता के जरिये मीर से इस केस को लड़ने की अपील की।
विज्ञापन

3 of 7
ryan school - फोटो : अमर उजाला
सूत्रों ने बताया कि अधिवक्ता मीर के दोस्त गुरुग्राम अदालत में प्रैक्टिस कर रहे हैं। सूत्रों की मानें तो आरोपी के बालिग और नाबालिग होने की बहस से ही अधिवक्ता मीर के इस केस को संभालने की तैयारी है।

4 of 7
ryan international - फोटो : सुदर्शन झा
बता दें कि भोंडसी स्थित रायन इंटरनेशनल स्कूल में 8 सितंबर को दूसरी कक्षा के छात्र प्रद्युम्न की हत्या कर दी गई थी। इस मामले में गुरुग्राम पुलिस ने बस कंडक्टर को गिरफ्तार किया था। मामले में 22 सितंबर को सीबीआई ने एफआईआर दर्ज कर अपने अधीन ले लिया था।
विज्ञापन

5 of 7
varun thakur - फोटो : सुदर्शन झा
जांच के दौरान 7 नवंबर को सीबीआई ने स्कूल के 11वीं कक्षा के छात्र को हिरासत में ले लिया। मामले की जांच के दौरान अब तक सीबीआई को बस कंडक्टर अशोक की संलिप्तता नजर नहीं आई। इसके चलते अशोक के अधिवक्ता मोहित वर्मा ने उसकी जमानत याचिका अदालत में दायर की थी। इस मामले में अशोक को जमानत मिलने के बाद वह जेल से रिहा हो गया।
विज्ञापन

6 of 7
pradyuman thakur - फोटो : सुदर्शन झा/अमर उजाला
मामले में अब 29 नवंबर को जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड में आरोपी छात्र के सीबीआई द्वारा उंगलियों के निशान लिए जाने व परिजनों द्वारा निर्धारित दिन के अलावा व अधिक समय तक मिलने की याचिका पर सुनवाई होनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
pradyuman thakur - फोटो : सुदर्शन झा/अमर उजाला
इस दिन बहस होनी है। इसके बाद छात्र के बालिग व नाबालिग होने की याचिका पर सुनवाई होनी है। ऐसे में माना जा रहा है कि अधिवक्ता तनवीर अहमद मीर अपना वकालतनामा दायर कर स्वयं इस बहस में शामिल होकर केस की पैरवी करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें