मानुषी छिल्लर ने जब से 17 साल बाद भारत के लिए मिस वर्ल्ड का खिताब अपने नाम किया है वह देश की चहेती बनने के साथ ही टॉक ऑफ द टाउन भी बन गई हैं। आगे की स्लाइड में देखें वीडियो...
विज्ञापन
2 of 5
manushi chhillar
हरियाणा की बेटी ने मिस वर्ल्ड बनकर देश के हर वर्ग का सीना गर्व से चौड़ा कर दिया है और देश के हर आम और खास से बधाइयां भी पा रही हैं। इस बीच कयासों का दौर गर्म है कि एमबीबीएस की छात्रा रहीं मानुषी बॉलीवुड में कदम रख सकती हैं।
विज्ञापन
3 of 5
manushi chhillar
देश की पूर्व सुंदरियों की तरह ही माना जा रहा है कि मानुषी भी फिल्मों में अपना करियर बनाएंगी। इसकी एक बानगी सभी मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता के दौरान देख चुके हैं। जब टैलेंट राउंड के दौरान मानुषी ने बॉलीवुड फिल्म 'रामलीला-गोलियों की रासलीला' के गाने नगाड़ा संग ढोल बाजे पर डांस किया। यह गाना फिल्म में दीपिका पादुकोण पर फिल्माया गया था।
4 of 5
मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर
इस गाने पर मानुषी ने जो बेहतरीन डांस किया उसके सभी कायल हो गए। और हों भी क्यों न आखिर मानुषी ट्रेन्ड क्लासिकल डांसर हैं।
इस डांस को देखकर आप भी कहेंगे कि मानुषी फिल्मों में आने के लिए तैयार हैं। हालांकि एक सच ये भी है कि मानुषी अपनी डॉक्टर की पढ़ाई भी पूरी करना चाहती हैं और गैर-लाभकारी अस्पतालों का एक चेन भी खोलना चाहती हैं जो ग्रामीण इलाकों में हो।