भोंडसी स्थित रायन इंटरनेशनल स्कूल में 8 सितंबर को हुए दूसरी कक्षा के छात्र प्रद्युम्न की हत्या मामले में गुरुग्राम पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए बस कंडक्टर अशोक की जमानत याचिका अदालत ने स्वीकार कर ली।
विज्ञापन
2 of 6
ryan international
- फोटो : सुदर्शन झा
इसको लेकर परिवार में खुशी की लहर है। परिवार अब अशोक को घर पर देखने के लिए बेताब है। अदालत के जमानत स्वीकार किए जाने के आदेश सुनते ही अशोक के पिता अमीचंद भावुक हो गए और उनकी आंखों से आंसू छलक आए।
विज्ञापन
3 of 6
अशोक का मकान
- फोटो : सुदर्शन झा
उन्होंने कहा कि न्यायपालिका पर उनका भरोसा बरकरार है। आज उनके बेटे को अदालत से जमानत मिली है और जल्द ही सीबीआई भी उसे क्लीन चिट दे देगी। अशोक के पिता अमीचंद ने कहा कि वह पहले ही दिन से गुरुग्राम पुलिस को कह रहे थे कि उनका बेटा इस तरह की वारदात को अंजाम नहीं दे सकता।
4 of 6
अशोक की पत्नी वकील के साथ
- फोटो : सुदर्शन झा
पूरा गांव उसके साथ खड़ा है। गुरुग्राम पुलिस ने अपनी साख बचाने के लिए उनके बेटे को मोहरा बनाया और जबरदस्ती उसे फंसाया। वह अपने बयानों में भी यह कह रहा था कि उसने प्रद्युम्न को नहीं मारा, लेकिन पुलिस इस मामले में किसी न किसी को गिरफ्तार कर मामले को जल्दी सुलझाना चाहती थी।
विज्ञापन
5 of 6
अशोक का घर
- फोटो : सुदर्शन झा
पुलिस ने तो उसके मुख्य आरोपी होने का दावा किया था। मामला सीबीआई के अधीन न जाता तो एक निर्दोष को सजा हो जाती। सीबीआई पर पूरा भरोसा था।
सीबीआई ने भी जांच के दौरान पाया कि उनके बेटे अशोक का इस मामले में कोई हाथ नहीं है। जांच के बाद ही सीबीआई ने 11वीं कक्षा के छात्र को गिरफ्तार किया है। सीबीआई ने भी अदालत में अशोक के खिलाफ कोई सबूत पेश नहीं किया है, इसलिए न्यायपालिका ने उसे जमानत पर रिहा कर दिया।