भोंडसी स्थित रायन इंटरनेशनल स्कूल में आठ सितंबर को हुए प्रद्युम्न हत्याकांड मामले में एक ऑडियो क्लिप वायरल हो रहा है। इस ऑडियो क्लिप में परिजनों को अशोक की जमानत याचिका दायर करने पर जल्दबाजी न करने को कहा जा रहा है।
विज्ञापन
2 of 7
ryan international
- फोटो : सुदर्शन झा
दो लोगों के बीच हो रही बातचीत में सीबीआई द्वारा एक अन्य छात्र को भी जल्द ही हिरासत में लेने का दावा किया जा रहा है। इतना ही नहीं इसमें पूरा मामला स्कूल पर डलवाने का भी दावा किया जा रहा है।
विज्ञापन
3 of 7
ryan international
- फोटो : सुदर्शन झा
ऑडियो में बात करने वाले दोनों व्यक्ति जुवेनाइल छात्र के रिश्तेदार व अशोक के रिश्तेदार बताए जा रहे हैं। हालांकि इस ऑडियो क्लिप की किसी ने भी पुष्टि नहीं की है।
4 of 7
ryan school
- फोटो : सुदर्शन झा/अमर उजाला
बता दें कि गुरुग्राम में प्रद्युम्न हत्याकांड के बाद सीबीआई ने 11वीं कक्षा के छात्र को हिरासत में लिया है। इसके बाद परिजनों द्वारा अशोक की जमानत याचिका दायर करने की तैयारी की गई थी।
विज्ञापन
5 of 7
ryan school
- फोटो : सुदर्शन झा/अमर उजाला
परिजन जमानत याचिका दायर न करें और छात्र को बचाकर पूरा मामला स्कूल के सिर मढ़ दिया जाए, इसको लेकर चर्चा की जा रही है। इसके बाद आगे की रणनीति क्या होगी यह आपस में बैठकर तय कर ली जाएगी। लेकिन मिलने के लिए जल्दबाजी न करने की भी ऑडियो क्लिप में हिदायत दी गई है।
विज्ञापन
6 of 7
ryan international
- फोटो : सुदर्शन झा
मीडिया के समक्ष यदि उक्त दोनों रिश्तेदार आमने-सामने हो जाते हैं तो उनकी पूरी योजना फ्लॉप हो जाएगा, जो भी उनसे वायदा हुआ है वह भी पूरा किया जाएगा। यह सभी बातें वायरल क्लिपिंग में हैं।
ऑडियो क्लिप में जल्दबाजी न करने वाला व्यक्ति स्वयं को अशोक का मामा बता रहा है। हालांकि इस ऑडियो क्लिप की किसी ने भी पुष्टि नहीं की है, लेकिन इसको लेकर शहर में व अशोक के रिश्तेदारों सहित जुवेनाइल के रिश्तेदारों में हलचल मच गई है।