फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नरेला हत्याकांड : स्कैच की मदद से एक बदमाश का लगा पता, दूसरे को अब यूं धरेंगे

Thu, 02 Nov 2017 10:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
नरेला में कारोबारी और अकाउंटेंट की हत्या - फोटो : अमर उजाला
नरेला में कारोबारी पंकज और उसके अकाउंटेंट की हत्या के मामले में पुलिस ने दो बदमाशों का स्कैच जारी किया है। पुलिस ने यह स्कैच मौके पर मौजूद एएसआई पवन के निशानदेही पर बनवाये हैं। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक वारदात के दौरान बदमाशों का नकाब उतर गया था। जिसे पवन ने देख लिया था। पुलिस का दावा है कि एक  स्कैच सोनीपत के रहने वाले एक बदमाश से मिल रहा है। जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है।
विज्ञापन

2 of 5
अमित गोयल - फोटो : अमर उजाला
पुलिस अधिकारियों के अनुसार वारदात के बाद पुलिस आस पास के बदमाशों से भी पूछताछ कर रही है। साथ ही सोनीपत और समालखा इलाके में रहने वाले बदमाशों के फोन लोकेशन की भी जांच में जुटी है। पुलिस को शक है कि हरियाणा के किसी गैंग ने वारदात को अंजाम दिया है। जिसके तार जेल में बंद किसी बड़े बदमाश से जुड़े हुए हैं।
विज्ञापन

3 of 5
छानबीन करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
पुलिस अधिकारियों का दावा है कि जल्द ही इस मामले में पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार कर सकती है। वहीं पुलिस ने इस मामले में हिरासत में लिए गए पंकज के ड्राइवर राजेश और अकाउंटेंट राकेश को क्लीन चिट नहीं दी है। पुलिस उनसे लगातार पूछताछ कर रही है।

4 of 5
हरीश की पत्नी - फोटो : अमर उजाला
​जांच में यह बात सामने आयी है कि राजेश ने वारदात के एक दिन पहले ही नौकरी छोडने की बात कहकर मालिकों सेथहिसाब करने के लिए कहा था। घटना से कुछ देर पहले ही उसने अपनी रकम लेकर निकला था।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
छानबीन करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
उधर जांच में यह बात भी सामने आ रही है कि वारदात के दौरान एक बदमाश का रूमाल गिर गया था। आशंका है कि उसे पंकज ने पहचान लिया था। इसलिए उसने उसपर ताबड़तोड़ गोली चलाकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पुलिस की टीम दिल्ली के अलावा हरियाणा में लगातार दबिश दे रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें