फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानसरोवर हत्याकांड: चार महिलाओं की रहस्मय हत्या में पुलिस तलाश रही इन 6 सवालों के जवाब

Sun, 08 Oct 2017 10:54 AM IST
बयूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
जिंदल ऑयल मिल - फोटो : अमर उजाला
जिंदल ऑयल मिल की इमारत में 45 से अधिक सदस्यों के बीच पांच लोगों की नृशंस हत्या कर दी जाती है और किसी को कानोंकान खबर नहीं होती। पुलिस का कहना है कि हत्या करते समय महिलाएं जरूर चिल्लाई होंगी। क्या किसी ने इनकी चीख नहीं सुनी। परिजनों का कहना है कि सभी के घरों में ऐसी चलता हैं। ऐसे में दरवाजे बंद होने के कारण एक-दूसरे के घर की कोई भी आवाज नहीं आती है। वहीं गार्ड की हत्या नीचे पार्किंग में हुई, ऐसे में क्या उसकी भी आवाज किसी ने भी नहीं सुनी।
विज्ञापन

2 of 5
मृतकों के परिजन - फोटो : अमर उजाला
12 साल से राकेश कर रहा था गार्ड की नौकरी...
पुलिस की मानें तो मूलरूप से गांव छपरौली-नंगला, बड़ौत, उत्तर प्रदेश का रहने वाला राकेश पिछले करीब 12 सालों से जिंदल परिवार के यहां गार्ड की नौकरी करता था। उसके परिवार में पत्नी कृष्णा देवी, दो बेटे राहुल, अनुज और दो शादीशुदा बेटी नीरज और प्रीति हैं। राकेश का परिवार बहटा-हाजीपुर में रहता है। राकेश ज्यादातर जिंदल ऑयल मिल की बैठक में ही सोता था। घटना के बाद से परिजनों का रोते-रोते बुरा हाल है। पुलिस परिजनों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

3 of 5
मृतकों के परिजन - फोटो : अमर उजाला
अलमारी टूटी मिली, शायद बदमाशों को उसमें थी कुछ तलाश: उर्मिला अपनी तीन बेटियों के साथ पहली मंजिल पर रहती थी। शनिवार को जिस जगह से उनके शव बरामद हुए, उस कमरे का सामान फैला हुआ था। वहीं खासकर एक अलमारी को तोड़ा हुआ था। पुलिस की मानें तो शुरुआती जांच के बाद घर से कीमती सामान ज्यों का त्यों मिले हैं। ऐसा लगता है कि बदमाशों ने घर की तलाशी ली है। वहीं पुलिस को घर की वह अलमारी टूटी हुई मिली है, जिसमें उर्मिला अपने कीमती कागजात व अन्य सामान रखती थी।

4 of 5
जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
घर में कहीं नही लगे हैं सीसीटीवी कैमरे
जिंदल ऑयल मिल की इमारत में सात परिवार के 45 से अधिक सदस्य रहते हैं। लेकिन वहां घर वालों की सुरक्षा के लिए एक सिक्योरिटी गार्ड के अलावा कोई भी इंतजाम नहीं है। यहां तक इतने बड़े परिसर में कोई भी सीसीटीवी कैमरा नहीं लगा हुआ है। परिजन अब इसे अपनी भारी भूल मान रहे हैं। उनका कहना है कि यदि सीसीटीवी कैमरा होता तो शायद हत्यारों का सुराग मिल गया होता। पुलिस इमारत के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से मामले की छानबीन करने कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
jindal family murder - फोटो : अमर उजाला
हत्याकांड के कुछ अनसुलझे सवाल - हत्या किसने, कैसे और क्यों की ? - अगर प्रॉपर्टी हत्या की वजह को गार्ड की क्यों हुई हत्या ?  - पुलिस का कहना हत्यारों की घर में फ्रेंड्ली एंट्री, हत्यारे अगर जानकार तो कौन हैं ?  - लूट हुई तो क्या लूटा गया और लूटपाट के पीछे कौन लोग शामिल ?  - संगीता का एक सफेदी करने वालों से हुआ था झगड़ा, कहीं वह तो नहीं हत्यारे ? - एक ही परिवार के लोगों को क्यों मारा गया, बाकी लोगों पर क्यों नहीं हुआ हमला ?
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें