फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानसरोवर हत्याकांड : कहीं ये लालच तो नहीं मां सहित तीन बेटियों की हत्या के पीछे की वजह!

Sun, 08 Oct 2017 10:47 AM IST
शुजात आलम / अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
jindal family murder - फोटो : अमर उजाला
मानसरोवर पार्क इलाके में पांच लोगों की हत्या क्या वाकई लूटपाट के लिए की गई है या इस हत्याकांड के पीछे प्रॉपर्टी विवाद मुख्य वजह है। फिलहाल पुलिस के लिए पूरा हत्याकांड अभी रहस्य बना हुआ है। पुलिस की मानें तो हत्याकांड की वजह चाहे कुछ भी हो, लेकिन उसके पीछे लूटपाट को कारण दिखाने की कोशिश की गई है। हत्या क्यों और किसके कहने पर की गई फिलहाल इसकी छानबीन जारी है।
विज्ञापन

2 of 7
jindal family murder - फोटो : अमर उजाला
पुलिस की मानें तो यह बात पूरी तरह साफ है कि पिछले करीब 10-12 सालों से परिवार के कुछ सदस्य 3600 गज के इस प्लॉट को बेचना चाहते थे। लेकिन आपसी समझौता न हो पाने के कारण जमीन बिक नहीं पा रही थी। वहीं उर्मिला व उसकी तीन बेटियों के अलावा कोई भी उनके हिस्से की प्रॉपर्टी का वारिस नही है। कहीं यह तो हत्या की वजह नहीं बनी, मानसरोवर पार्क थाना पुलिस इसकी छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

3 of 7
जिंदल ऑयल मिल - फोटो : अमर उजाला
पारिवारिक सूत्रों ने बताया कि छह भाइयों के परिवार में उर्मिला की बड़ी बेटी संगीता अपने परिवार का हिस्सा बेचने की कोशिश कर रही थी। पिछले तीन-चार दिनों के भीतर संगीता ने इलाके के कई प्रॉपर्टी डीलर से अपने हिस्से की जमीन बेचने के लिए संपर्क किया था। वहीं कुछ लोग नहीं चाहते थे कि उर्मिला अपनी जमीन बेचे।

4 of 7
जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
पारिवारिक सूत्रों की मानें तो जिंदल परिवार के पास 500 करोड़ रुपये से अधिक की प्रॉपर्टी है। इसमें अकेले 3600 गज के प्लॉट की कीमत 180 करोड़ बताई जा रही है। पुलिस यह मान रही है कि वारदात को प्रोफेशनल ढंग से अंजाम दिया गया। इस बात की भी संभावना है कि सुपारी किलर की मदद से वारदात को अंजाम दिया गया हो।
विज्ञापन

5 of 7
मृतकों के परिजन - फोटो : अमर उजाला
हालांकि पिछले 10 दिनों से घर में पांच-छह लड़के सफेदी कर रहे हैं। शनिवार सुबह जैसे ही तीन लड़के सफेदी करने पहुंचे, पुलिस ने तीन लड़कों को पूछताछ के लिए उठा लिया। वहीं पूछताछ के लिए कुछ लोगों को हर्ष विहार से भी उठाने की सूचना थी।
विज्ञापन

6 of 7
मृतकों के परिजन - फोटो : अमर उजाला
प्रॉपर्टी विवाद से इनकार 
उर्मिला के जेठ के लड़के राकेश ने बताया कि उनके परिवार में किसी भी तरह प्रॉपर्टी को लेकर कोई विवाद नहीं था। उसका कहना था कि 100 साल भी अधिक समय से वह यहां रह रहे हैं, थाने में या कोर्ट में प्रॉपर्टी को लेकर कोई विवाद नहीं है। सूत्रों का कहना है कि किरायेदारों ने इनकी 50 से अधिक प्रॉपर्टी पर कब्जा किया हुआ है, लेकिन इसको खाली कराने के लिए कभी परिवार ने कोई केस नहीं किया। मानसरोवर पार्क थाना पुलिस लूटपाट, प्रॉपर्टी विवाद, रंजिश व अन्य दृष्टिकोणों से मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
jindal family murder - फोटो : ani
उर्मिला के बेटे की 18 साल पहले डूबने से हो गई थी मौत
जिंदल परिवार के मुताबिक उर्मिला अपने पति रामकिशन जिंदल, चार बेटियों व एक बेटे के साथ यहां रहती थीं। 18 साल पूर्व इनके बेटे की हरिद्वार में गंगा में डूबने से मौत हो गई थी। वहीं रामकिशन की छह साल पहले बीमारी के बाद मौत हो गई थी। इधर चार बेटियों में बड़ी संगीता की शादी हुई थी, लेकिन उसके पति की मौत हो गई थी। तभी से वह अपनी मां के साथ रहती थी। इधर दूसरी बेटी नूपुर का अपने पति से तलाक हो गया था। तीसरे नंबर की बेटी आभा अपने पति के साथ दक्षिण दिल्ली में रहती है। वहीं चौथे नंबर की बेटी अंजलि को मानसिक बीमारी है, उसकी शादी नहीं हुई है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें