बिसरख कोतवाली क्षेत्र के गौड़ सिटी 2 के फ्लैट में चार दिसंबर को मां और बहन का कत्ल कर फरार 16 वर्षीय किशोर को पुलिस ने बनारस से पकड़ लिया है। ये हैं वह पांच बड़े खुलासे जो किशोर के मिलने के बाद सामने आए-
विज्ञापन
2 of 6
gaur city double murder
- फोटो : अमर उजाला
बैग को रस्ते में भूल गया
1) किशोर वारदात को अंजाम दे कर घर से एक बैग ले कर निकला था। वह लगभग तीन से चार शहर घूमा जिस बीच उसका बैग कहीं रस्ते में छूट गया। इसके बाद उसके पास एक भी पैसा नहीं बचा।
विज्ञापन
3 of 6
Gaur city double murder
- फोटो : अमर उजाला
बिना टिकट भटकता रहा
2) किशोर घर से निकल कर शहर दर शहर भटकता रहा। बैग खो जाने के वजह से उसको बिना टिकट के ही कई यात्राएं करनी पड़ीं। बता दें कि वह चंडीगढ़, शिमला आदि शहरों में घूमा था।
4 of 6
Gaur city double murder
- फोटो : अमर उजाला
कई घंटो तक रहा भूखा
3) ट्रेन में बैग छूटने के बाद किशोर के पास एक भी पैसा नहीं बचा था। पैसे न होने के वजह से उसको कई घंटों तक भूखा रहना पड़ा। यही वजह थी कि वह जब बनारस पहुंचा तो भूख ने उसकी हिम्मत तोड़ दी तो बनारस पहुंचने के बाद उसने किसी से मांग कर समोसे खाए थे।
विज्ञापन
5 of 6
Gaur city double murder
- फोटो : अमर उजाला
क्राइम गेम वारदात की बड़ी वजह
4) पुलिस ने इस बात की पुष्टी की है कि 'हाईस्कूल क्राइम सिटी गैंगस्टर' गेम इस कत्ल के पीछे का एक बड़ा कारण है। किशोर इस गेम का आदी था। मालूम हो कि इस गेम में स्कूल में किसी भी प्रकार का अपराध कर के भागना होता है। इस गेम का ही असर था कि उसने गुस्से में आकर घर में अपनी ही मां और बहन को मौत के घाट उतार दिया।
खुद ही किया फोन
5) किशोर का बैग कहीं छूट जाने से उसके पास पैसे नहीं बचे थे जिस वजह से वह कई घंटों तक भूखा रहा। किशोर ने भूख से परेशान हो कर आखिरकार अपने पिता को फोन किया। किशोर के पिता ने इस बात की जानकारी पुलिस को दी। फिर पुलिस ने उसको बनारस के घाट से बरामद कर वापस ग्रेटर नोएडा ले आई।