फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिस कार एक्सिडेंट में उजड़ गया पूरा परिवार उसी में सवार था वो बच्चा जिसे मोदी ने दिया था सम्मान

Thu, 03 Aug 2017 09:47 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 9
accident - फोटो : अमर उजाला
डंपर-इनोवा हादसे में घायल अली मोहम्मद जैदी (13) वही किशोर है, जिसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2016 में ईरान यात्रा के दौरान सम्मानित किया था।
विज्ञापन

2 of 9
nh 24 accident - फोटो : अमर उजाला
​अली अपनी मां अंजुम फातिमा जैदी के साथ मंगलवार देर रात को ईरान से भारत आया था। मेरठ से बाकी परिवार अंजुम व अली को लेने दिल्ली आईजीआई एयरपोर्ट आया था। यहां से वापस लौटते समय वह हादसे का शिकार हो गया।
विज्ञापन

3 of 9
nh 24 accident - फोटो : अमर उजाला
परिवार के एक सदस्य ने बताया कि अली तेहरान में केंद्रीय विद्यालय में आठवीं कक्षा में पढ़ता है। जब 2016 में वह सातवीं कक्षा में था, तब उसने एशियाई देशों के बीच आयोजित रोबोट प्रतियोगिता में हिस्सा लिया था। अली को इसमें पहले स्थान मिला था।

4 of 9
nh 24 accident - फोटो : अमर उजाला
ईरान दौरे के दौरान जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इसका पता चला, तो वह अपने व्यस्त कार्यक्रम के बीच समय निकालकर केंद्रीय विद्यालय पहुंचे और अली मोहम्मद से मुलाकात कर उसे सम्मानित किया।
विज्ञापन

5 of 9
nh 24 accident - फोटो : अमर उजाला
उस समय अली को भारतीय मीडिया के अलावा विदेशी मीडिया ने भी दिखाया था। अली की फोटो पीएमओ ने अपनी वेबसाइट पर शेयर की थी। घटना के बाद से अली बुरी तरह डरा हुआ है। वह अपनी अम्मी की सलामती की दुआएं कर रहा है। हालांकि उसकी हालत देखकर परिजन बृहस्पतिवार उसे मेरठ ले गए।
विज्ञापन

6 of 9
nh 24 accident - फोटो : अमर उजाला
डंपर चालक की तलाश में छापे कल्याणपुरी में बुधवार तड़के मेरठ के पांच लोगों को डंपर से रौंदने वाला आरोपी चालक अभी भी पुलिस की गिरफ्त से दूर है। पूर्वी जिले की चार पुलिस टीमें उसकी तलाश में दिल्ली के अलावा हरियाणा के मेवात समेत अन्य इलाकों में छापेमारी कर रही हैं। इधर, ईरान से भारत आई अंजुम फातिमा जैदी (42) की हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है। बृहस्पतिवार को उसका पति कल्बे अब्बास जैदी भी ईरान से भारत पहुंच गया।
विज्ञापन

7 of 9
nh 24 accident - फोटो : अमर उजाला
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि छानबीन के दौरान पता चला है कि ईडीएमसी के जिस कूड़े वाले डंपर से हादसा हुआ है, उसे शाहदरा साउथ जोन एमसीडी ने मामनचंद बंसल नामक कांट्रेक्टर को अपने यहां लगाने के लिए दिया हुआ था। मामनचंद ने भी खुद अपना डंपर न लगाकर किसी मनीष कुमार नामक सब-कांट्रेक्टर को इसका जिम्मा आगे दिया हुआ था।

8 of 9
nh 24 accident - फोटो : अमर उजाला
खास बात ये है कि मामनचंद ने जिस मनीष को आगे कांट्रेक्ट दिया था, वह उससे कभी मिला ही नहीं है। दोनों की फोन पर ही बात हुई है। पुलिस मामनचंद तक तो पहुंच गई, लेकिन पुलिस के हाथ अभी मनीष कुमार नहीं लगा है। उसका पता चलने के बाद ही डंपर चालक का पता चल पाएगा। पुलिस सीडीआर (कॉल डिटेल रिकॉर्ड) के आधार पर मनीष की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

9 of 9
accident - फोटो : ह‌िंदुस्तान टाइम्स
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शुरुआती जांच में ट्रक में ऐसी कोई कमी नहीं मिली है कि जिससे कहा जा सके कि वह हादसे की वजह बनी। आशंका व्यक्त की जा रही है कि या तो चालक ने शराब पी हुई थी या फिर झपकी हादसे की वजह बनी। इधर, बृहस्पतिवार दोपहर को ईरान से अंजुम फातिमा जैदी के पति कल्बे अब्बास जैदी दुबई के रास्ते भारत पहुंच गए। उन्होंने पत्नी व बच्चों का हाल लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें