फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जहां प्यार के लिए हुआ अंकित का कत्ल, वहीं तीन परिवारों ने दूसरे धर्म में की शादी

Tue, 06 Feb 2018 01:37 PM IST
राजीव कुमार/अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अंकित हत्या कांड पैकेज में......................

जहां प्यार के ल‌िए हुआ अंक‌ित का कत्ल, वहीं तीन पर‌िवारों ने दूसरे धर्म में की शादी
जहां प्यार का कत्ल हुआ वहीं तीन परिवार मजहबी बंधन में बंधे 
-जहां आरोपी रहते थे उसी मकान में तीन परिवारों ने किया था प्रेम विवाह 
राजीव कुमार 
नई दिल्ली।
विज्ञापन
1 of 8
ankit murder - फोटो : अमर उजाला
इसे संयोग ही कह सकते हैं कि जिस मकान में रहते हुए आरोपी ने अपनी बेटी के प्यार के परवान को नहीं चढ़ने दिया। उसी मकान में तीन ऐसे जोड़े रहते हैं जिन्होंने गैर मजहब में शादी की है।
विज्ञापन

2 of 8
ankit murder - फोटो : अमर उजाला
अंकित की हत्या से तीनों परिवार सकते में हैं। उनका कहना है कि जब एक दूसरे से प्यार हुआ तो जातियों के फासले खत्म हो गए। आज तीनों ही अपने परिवार के साथ खुश हैं और एक दूसरे के पर्व त्योहारों को ऐसी खुशी से मनाते हैं कि उन्हें आभास ही नहीं होता कि वह अलग समुदाय से ताल्लुक रखते हैं। 
विज्ञापन

3 of 8
ankit murder - फोटो : अमर उजाला
इसी मकान की पहली मंजिल पर रहने वाली पूनम शान से कहती है कि उसके बेटे ने गैर मजहब में शादी की है। उनका बेटा राकेश फोटोग्राफर है। यहां रहने के दौरान ही उसे मोहल्ले में रहने वाली निगार से प्यार हो गया।

4 of 8
ankit murder - फोटो : अमर उजाला
पहले तो लड़की के परिवार वालों को एतराज था लेकिन बाद में सब ठीक हो गया। पूनम बताती हैं कि उसकी बहू दीपावली मनाती है और करवाचौथ का व्रत भी रखती हैं। दोनों की शादी के 8 साल हो गए हैं और उनकी एक बेटी है, जिसका नाम उन्होंने परी रखा है।
विज्ञापन

5 of 8
ankit murder - फोटो : अमर उजाला
मीडिया में अंकित की हत्या की बात सामने आने के बाद बेटा और बहू पूनम के पास आए थे। इसी फ्लोर में रहने वाले सॉफ्टवेयर इंजीनियर दीपक ने भी प्रेम विवाह किया है। कानपुर के गोविंद नगर के रहने वाले दीपक 10 साल से इसी इमारत में रहते हैं।
विज्ञापन

6 of 8
ankit murder - फोटो : अमर उजाला
दीपक की पत्नी इसी मोहल्ले में रहती थी। दोनों एक ही कंपनी में काम करते थे। दीपक की पत्नी अमिता उसकी सीनियर थी। वह अक्सर दीपक को काम के लिए डांटती रहती थी, लेकिन इसी डांट फटकार में दोनों के बीच प्रेम हो गया और फिर परिवार वालों की रजामंदी से दोनों ने शादी कर ली।
विज्ञापन

7 of 8
ankit murder - फोटो : अमर उजाला
आज उनके तीन बच्चे हैं। उनका कहना है कि गैर मजहब में परिवार विरोध करते हैं लेकिन इसका मतलब यह नहीं होता कि वह अपने ही बच्चों का कत्ल कर दें। इसी इमारत के भूतल पर फरहा रहती हैं।
विज्ञापन

8 of 8
ankit murder - फोटो : अमर उजाला
उसने भी गैर मजहबी लड़के से प्रेम किया और आज वह भी खुशहाल जिंदगी जी रही हैं। परिवार वालों ने बताया कि इस मोहल्ले में कई ऐसे उदाहरण हैं और सभी एक दूसरे के पर्व को हर्षोउल्लास के साथ मनाते हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें