गुड़गांव स्थित रॉयन इंटरनेशन स्कूल परिसर में हुए मासूम प्रद्युम्न की हत्या के बाद दोषियों के खिलाफ हुई कार्रवाई से असंतुष्ट पीड़ित पिता वरूण चंद ठाकुर ने कहा कि अब वह स्कूलों की मनमानी के खिलाफ लड़ाई लड़ेंगे।
विज्ञापन
2 of 5
दिल्ली के रामलीला मैदान में गुरूग्राम के रायन स्कूल में प्रद्युम्न हत्याकांड मामले में कैंडल मार्च निकालते परिजन व लोग
- फोटो : अमर उजाला
उनकी कोशिश होगी कि आगे से प्रद्युम्न जैसी नाइंसाफी दूसरे बच्चे के साथ न हो। रविवार को दिल्ली में ठाकुर ने अपने दोस्तों, परिजनों के साथ रामलीला मैदान में कैंडल मार्च निकाला।
विज्ञापन
3 of 5
दिल्ली के रामलीला मैदान में गुरूग्राम के रायन स्कूल में प्रद्युम्न हत्याकांड मामले में कैंडल मार्च निकालते परिजन व लोग
- फोटो : अमर उजाला
वहीं, अपनी मुहिम को आगे बढ़ाने के लिये प्रद्युम्न फाउंडेशन की घोषणा भी की। इस मौके पर उनकी पत्नी ज्योति भी मौजूद रहीं।
4 of 5
pradyumn
वरूण चंद ठाकुर नशे कैंडल मार्च के बाद आयोजित सभा में कहा कि उन्होंने बेटे की याद में प्रद्युम्न फाउंडेशन बनाया है। उनकी लड़ाई अब हर उस स्कूल के खिलाफ होगी जो कि मानमानी करेंगे। स्कूलों में सुरक्षा पर लापरवाही करेंगे। वह अपने बेटे के नाम पर बने फाउंडेशन के जरिए उस लड़ाई को लडने के साथ स्कूलों के खिलाफ आवाज भी उठाएंगे।
बेटे की हत्या और उसके बाद हुई कार्रवाई से असंतुष्ट परिवार का गुस्सा अब भी शांत नहीं हुआ है। उनके मुताबिक उनकी लड़ाई जारी है। बेटे के हत्यारे को वह सजा दिलाकर रहेंगे। उन्होंने कहा कि जो उनके बेटे के साथ वह किसी और के बच्चे के साथ ना हो इसके लिए वह अब स्कूलों के खिलाफ आवाज उठाने का बीड़ा उठाया है।