अरुण जेटली के अंतिम संस्कार के दौरान निगम बोध घाट पर भीड़ देखकर जेबतराश भी पहुंच गए। उन्होंने वहां कुछ लोगों की जेबें साफ कर लीं।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
अरुण जेटली पंचतत्व में हुए विलीन
- फोटो : जी पाल
हालांकि वे वीवीआईपी लोगों तक नहीं पहुंच पाए। वहां पहुंचे सामान्य लोग उनके शिकार बने। इसी दौरान आरोपी किसी बात पर आपस में झगड़ा करने लगे तो पुलिस की उन पर नजर गई। पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
3 of 5
निगम बोध घाट पर जेटली को अंतिम विदाई देने पहुंचे लोग
- फोटो : जी पाल
जानकारी के अनुसार, रविवार दोपहर निगम बोध घाट पर वीवीआईपी लोगों के अलावा आम लोगों को भी भारी भीड़ थी। वे अपने नेता को अंतिम विदाई देने आए थे।
4 of 5
जेटली के अंतिम संस्कार के दौरान घाट पर पहुंची लोगों की भीड़
- फोटो : जी पाल
भीड़ का फायदा उठाने के लिए कुछ जेबतराश वहां पहुंच गए। धक्का-मुक्की के दौरान आरोपियों ने कुछ लोगों की जेब पर हाथ भी साफ कर लिया।
जेटली के अंतिम संस्कार के दौरान जलजमाव से लोग हुए परेशान
- फोटो : जी पाल
इस दौरान वे आपस में बहस करने लगे। पुलिस ने इनको झगड़ा करते देखा तो फौरन दबोच लिया। घटना को लेकर उत्तरी जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी कुछ भी बताने को तैयार नहीं थे।