फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

93% जनता की पुकार, आम आदमी पार्टी से बाहर हों सीएम केजरीवाल

Tue, 20 Mar 2018 10:24 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
kejriwal
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी के सदस्यों के बीच माफीनामे को लेकर छिड़े विवाद का अंत होने का नाम नहीं ले रहा है। सिर्फ माफीनामा वाला मुद्दा ही नहीं बल्कि पिछले दिनों हुए दिल्ली के अधिकारियों और सरकार के बीच जंग और आप के 20 विधायकों को अयोग्य करार देने का मुद्दा, दिल्ली में सीलिंग से जुड़े विवाद और भी न जाने कितने मामलों मे आम आदमी पार्टी का हालही में नाम आया है। इन्हीं सबके वजह से..
विज्ञापन

2 of 5
kejriwal
इन्हीं सब के आधार पर आम आदमी पार्टी (आप) नेता कपिल मिश्रा ने एक ऑनलाइन सर्वे किया था, जिसमें 93 प्रतिशत लोगों का कहना था कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पार्टी से बाहर हो जाएं।
विज्ञापन

3 of 5
kejriwal - फोटो : अमर उजाला
कपिल मिश्रा ने ये सर्वे जनता की राय जानने के लिए किया था। शनिवार को सुबह 10 बजे शुरू हुआ ये सर्वे रात 10 बजे तक चला जिसमें 11 हजार लोगों ने हिस्सा लिया।

4 of 5
kejriwal - फोटो : अमर उजाला
बता दें कि कपिल मिश्रा ने ट्विटर पर जनता से सवाल किया कि 'क्या झूठ बोलने और वोटर्स तथा कार्यकताओं के साथ चीटिंग करने पर केजरीवाल को आम आदमी पार्टी से बाहर निकाल देना चाहिए ?' उन्होंने ये भी लिखा कि इस सर्वे का उद्देश्य सिर्फ ये सामने लाना है कि जनता किस कदर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से नाराज है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
kejriwal - फोटो : अमर उजाला
कपिल मिश्रा ने यह कि कहा कि,'अब केजरीवाल की गलत नीतियों के कारण पार्टी नीचे जा चुकी है। लोग केजरीवाल का खेल समझ चुके हैं। बहुत जल्द यह खेल समाप्त होने वाला है।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें