देश का प्रतिष्ठित आईफा अवार्ड समारोह 2017 इस बार अमेरिका के न्यूयॉर्क में हो रहा है। पहली बार है कि कोई भारतीय अवार्ड समारोह इतने बड़े स्तर पर हो रहे हैं। आईफा अवार्ड समारोह में एक फिल्म है जिसने कई अवार्ड बटोरे हैं। यह फिल्म जब रिलीज हुई थी तो दिल्ली के मुख्यमंत्री भी इसे देखकर काफी भावुक हो गए थे। हम बात कर रहे हैं फिल्म उड़ता पंजाब की।
विज्ञापन
2 of 6
iifa 2017
- फोटो : सोशल मीडिया
फिल्मों के शौकीन केजरीवाल खुद को उड़ता पंजाब देखने से रोक नहीं पाए थे। उन्होंने फिल्म देखकर न सिर्फ उसका रिव्यू किया था बल्कि एक अच्छा खासा राजनीति ड्रामा क्रिएट करने की कोशिश भी की थी।
विज्ञापन
3 of 6
उड़ता पंजाब पर विवाद को लेकर शिरोमणि अकाली दल की प्रेस कांफ्रेंस
- फोटो : फाइल फोटो
जब यह फिल्म रिलीज हो रही थी उस वक्त पंजाब विधानसभा चुनाव को लेकर सभी दलों द्वारा चुनावी कैंपेन अपने चरम पर था। इसी वजह से यह फिल्म विवादों में भी आई थी तत्कालीन बादल सरकार ने इस फिल्म पर पंजाब की छवि बिगाड़ने का आरोप लगाया था।
4 of 6
उड़ता पंजाब
रिलीज होने के लिए जिस फिल्म को सेंसर बोर्ड से अच्छी खासी लड़ाई लड़नी पड़ी थी वही उसी फिल्म ने आईफा 2017 में सफलता के झंडे गाड़ दिए हैं।
विज्ञापन
5 of 6
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ उड़ता पंजाब का विवाद
- फोटो : फाइल फोटो
फिल्म के मुख्य किरदार निभाने वाले टॉमी यानी शाहिद कपूर को इसी फिल्म के लिए बेस्ट एक्टर का आईफा अवार्ड मिला है वहीं आलिया को भी इसी फिल्म के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का अवार्ड मिला है। इसमें उन्होंने एक बिहारी लड़की का रोल किया था।
केजरीवाल ने अपने ट्वीट में लिखा था, 'अभी-अभी फिल्म उड़ता पंजाब देखी। बहुत ही प्रभावशाली फिल्म है। बादलों को यह फिल्म जरूर देखनी चाहिए ताकि उन्हें पता चले कि उन्होंने पंजाब का क्या हाल कर दिया है।'
Just watched UDTA Punjab. V powerful. Badals must watch it to see what they have done to Punjab.
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) June 17, 2016