डिजिटल इंडिया के जमाने में रुपे कार्ड के इस्तेमाल पर अधिक जोर दिया जा रहा है, लेकिन पासपोर्ट विभाग की वेबसाइट पर रुपये कार्ड से भुगतान करना किसी चुनौती से कम नहीं है। वेबसाइट पर वीजा कार्ड और मास्टर कार्ड से आसानी से भुगतान हो रहा है, लेकिन रुपे कार्ड के मान्य होने को लेकर सवाल खड़े हो गए है।
विज्ञापन
2 of 5
पासपोर्ट
बीके चौक डाकघर स्थित पासपोर्ट सेवा केंद्र के लिए रुपे कार्ड से ऑनलाइन शुल्क का भुगतान नहीं हो रहा है। रोजाना लगभग 80 अप्वाइंटमेंट लोगों को दी जा रही है। वेबसाइट पर रुपे कार्ड से ऑनलाइन फीस अदा करते ही कार्ड नोट अनएक्सेप्टेड दिखा देता है।
विज्ञापन
3 of 5
लोगों ने बताया कि रुपे कार्र्ड को देशभर में इतना महत्व दिया जा रहा है। बैंकों में रुपे कार्ड को लेकर जागरूक किया जा रहा है, लेकिन पासपोर्ट की वेबसाइट पर रुपये कार्ड से भुगतान नहीं हो रहा है। पासपोर्ट सेवा केंद्र के अधिकारी भी इसके बारे में नहीं बता पा रहे हैं।
4 of 5
उल्लेखनीय है कि शहर के डाकघर में लोगों को पासपोर्ट सेवा केंद्र की सुविधा अप्रैल माह से उपलब्ध कराई गई है। इसके बाद फरीदाबाद, बल्लभगढ़ एवं पलवल के लोगों को दिल्ली नहीं जाना पड़ रहा है।
वेबसाइट पर रुपे कार्ड से भुगतान नहीं होने के बारे में मुझे जानकारी नहीं है। इसकी जांच करा समस्या को दूर किया जाएगा।-अनिल, निदेशक,पासपोर्ट सेवा केंद्र नई दिल्ली