फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अगर आपके पास भी हैं 500-1000 के नोट तो सबसे पहले करें ये काम

Thu, 10 Nov 2016 04:54 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 8
note
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा मंगलवार शाम को 500 और 1000 के नोटों को लेकर जो घोषणा की गई उसके बाद से ही इन नोटों को लेकर हर किसी के जहन में ये सवाल है कि अगर उनके पास ये नोट हैं तो इनका क्या किया जाए। हम आपको बता रहे हैं ऐसे तरीके जिनसे आप इस परेशानी से आसानी से उबर सकते हैं।

ये भी पढ़ें: 500 और 1000 के नोटों ने कब्रिस्तान में भी मचाया हड़कंप, कार्टन में भरकर फेंके गए नोट!
विज्ञापन

2 of 8
note
सबसे पहले करें ये काम- घरों में बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी कुछ न कुछ बचत करके घरों में ही रख लेते हैं। तो सबसे पहले जहां-जहां भी और जिनके पास भी ये पैसे पड़े हैं उन्हें एक जगह जमा कर लें। इससे आपको पता चल जाएगा कि आपके पास कितने 500 और 1000 के नोट हैं जिन्हें आप आसानी से बदल(एक्सचेंज कर) सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 8
note - फोटो : अमर उजाला
ये तो सभी को पता है कि पोस्ट ऑफिस या बैंक में जाकर इन नोटों को बदला जा सकता है लेकिन आप 11 नवंबर की रात 12 बजे तक इनका कई जगहों पर इस्तेमाल भी कर सकते हैं। जैसे- मेट्रो स्टेशन में टोकन खरीदने से लेकर कार्ड के रीचार्ज तक में इसका इस्तेमाल कर सकते हैं।

4 of 8
note - फोटो : ANI
सरकारी अस्पताल और मेडिकल स्टोर पर भी 500 और 1000 की पुरानी नोटों का इस्तेमाल कर सकते हैं बशर्ते कि आपके पास डॉक्टर का पर्चा हो।
विज्ञापन

5 of 8
note
अगर आपको टोल से होकर गुजरना पड़ता है तो वहां भी इन नोटों का इस्तेमाल किया जा सकता है, लेकिन ध्यान रहे यह छूट सिर्फ 11 नवंबर तक ही है।
विज्ञापन

6 of 8
note
टू व्हीलर से लेकर फोर ‌व्हीलर तक किसी भी गाड़ी में पेट्रोल डिजल या सीएनजी भरवाने के लिए भी इन नोटों से लेन-देन किया जा सकता है।
विज्ञापन

7 of 8
note - फोटो : अमर उजाला
बस, रेल और एयर टिकट खरीदते वक्त भी आप 500 व 1000 की नोटों का आसानी से उपयोग कर सकते हैं।
विज्ञापन

8 of 8
Online shopping
इस परेशानी से बचने का एक तरीका ये भी है कि आप ऑनलाइन खरीदारी या मनी ट्रांसफर करें। ऑनलाइन खरीदारी करने से फायदा ये होगा कि आपके पास अन्य जो नोट होंगे वो आपात की स्थिति में काम आएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें