फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आत्महत्या करने के लिए पटरी पर गर्दन रखने से पहले ऐसा करते दिखे थे IAS मुकेश

Sun, 20 Aug 2017 02:02 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
1 of 8
- फोटो : अमर उजाला
गाजियाबाद में आत्महत्या करने वाले बक्सर के डीएम और 2012 बैच के आईएएस अफसर मुकेश पांडेय के पिता सुदेश्वर पांडेय आसाम गुवाहाटी के जिला चांदमारी कामरूप मेट्रो में पत्नी के साथ रहते हैं। वह वहां डॉक्टर हैं। वहीं, मुकेश के बड़े भाई राकेश 2009 बैच के आईएफएस हैं और मास्को एंबेसी इंचार्ज हैं। (ये भी पढ़ें: आईएएस ऑफिसर की आत्महत्या के बाद शव देख पत्नी ने कही चौंका देने वाली बात)
विज्ञापन

2 of 8
ससुर आरपी सिंह पत्नी पूनम और बेटे उत्कर्ष के साथ पटना में रहते हैं। उनका मारुति का शोरूम हैं। बक्सर में ट्रांसफर के बाद से मुकेश की पत्नी आयुषी तीन माह की बेटी के साथ पटना स्थित अपने मायके में ही रह रही थीं।
विज्ञापन

3 of 8
पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे चाचा वशिष्ठ नारायण पांडेय ने बताया कि मुकेश बेहद हंसमुख स्वाभाव का था। उनके परिवार के लोग सोच भी नहीं सकते कि वह सुसाइड जैसा कदम उठा सकता है। परिवार में किसी प्रकार का विवाद नहीं था। उन्होंने बताया कि राकेश ने मास्को से दिल्ली आने के लिए फ्लाइट ले ली है।

4 of 8
बक्सर में जल्द ही नए घर में होना था शिफ्ट: चाचा ने बताया कि तीन दिन पहले उनकी मुकेश से बात हुई थी। मुकेश ने बताया कि जल्द ही वह नए घर में शिफ्ट होने वाला है। इसके बाद ही आयुषी और बेटी को बक्सर लेकर आएगा। वह नई पोस्टिंग को लेकर काफी खुश लग रहा था। उसने बताया था कि उसके शिफ्ट होने से पहले घर की मरम्मत होनी है।
विज्ञापन

5 of 8
- फोटो : अमर उजाला
करीब 15 मिनट तक पटरी पर टहलते रहे थे आईएएस: सीओ जीआरपी रणधीर सिंह ने बताया कि घटना के दौरान ट्रैक पर खड़ी एक मालगाड़ी के चालक ने बताया कि करीब 15 मिनट तक मुकेश पटरी के आसपास ही टहल रहे थे। वह काफी देर पटरी पर बैठ गए और बड़बड़ा रहे थे।
विज्ञापन

6 of 8
dm mukesh pandey - फोटो : अमर उजाला
शक जताया जा रहा है कि वह जनकपुरी स्टेशन से मेट्रो लेकर आनंद विहार आए। वहां से लोकल ट्रेन लेकर गाजियाबाद पहुंचे और सुसाइड कर लिया। सीओ ने बताया जिस स्थान पर मुकेश का शव मिला उस पटरी के बाहरी ओर उनकी चप्पल उतरीं मिली थीं।
विज्ञापन

7 of 8
शुरुआती जांच में लग रहा है कि वह पटरी पर गरदन रखकर लेट गए। हालांकि गाजियाबाद रेलवे स्टेशन की सीसीटीवी फुटेज की जांच में वह दिखाई नहीं दे रहे हैं।
विज्ञापन

8 of 8
परिजनों के साथ कई आईएएस और आईपीएस भी पहुंचे: पोस्टमार्टम के दौरान मुकेश के ससुर, पत्नी, उत्कर्ष और एक अन्य साला व मुकेश के दो चचेरे भाई भी पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे। सभी गमगीन दिखे और मीडिया से बातचीत से इंकार कर दिया। पति की मौत के बाद से बदहवास पत्नी कार में ही बैठी रहीं। उधर, भोपाल के एडीजी समेत कई आईएएस और आईपीएस पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे। उन्होंने परिवार केलोगों को सांत्वना दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें