फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्या के बाद भी कंचन का मुंह नहीं देखना चाहते घरवाले, पुलिस के लिए अभी भी पहेली बने हैं ये सवाल

Sun, 20 Aug 2017 02:01 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
1 of 7
- फोटो : अमर उजाला
नकाबपोश युवती द्वारा सालारपुर गांव में बुधवार सुबह लिव-इन में रह रही कंचन की गोली मारकर हत्या करने मामले में पुलिस को अब तक कोई ठोस सुराग नहीं लगा है। हालांकि, पुलिस कंचन के दूसरे प्रेमी की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

जल्द पकड़ा जाएगा आरोपी

2 of 7
पुलिस को आशंका है कि हत्या के पीछे कंचन के दूसरे प्रेमी का हाथ हो सकता है। थाना सेक्टर-39 पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। वहीं, नोेएडा पुलिस ने कंचन के परिवार से भी संपर्क कर लिया है, लेकिन उन्होंने नोएडा आने से इंकार कर दिया है।
विज्ञापन

3 of 7
कंचन के परिवार का कहना है कि उन्होंने कई साल पहले ही उससे सभी रिश्ते खत्म कर लिए थे। कंचन ने जब अपने पति का घर छोड़ा था उसके बाद से उन लोगों की कोई बात नहीं हुई है। कंजन का एक भाई विष्णु गुजरात में रहता है। पुलिस ने उससे भी संपर्क किया है।

4 of 7
- फोटो : अमर उजाला
मूलरूप से रायबरेली की रहने वाली कंचन पिछले सात-आठ माह से नोएडा में अपने प्रेमी कानपुर निवासी कुणाल के साथ लिव इन में रह रही थी। पुलिस सूत्रों के अनुसार, कुणाल से पहले कंचन का कानपुर के ही एक अन्य युवक रंजीत से भी प्रेम प्रसंग था। कुणाल के संपर्क में आने के बाद कंचन ने उसे छोड़ दिया था।
विज्ञापन

5 of 7
रंजीत अक्सर दिल्ली आता-जाता रहता था। उसने पिछले कुछ समय में कई बार मोबाइल नंबर भी बदले हैं। इस वजह से उस पर हत्या का संदेह ज्यादा है। फिलहाल उसकी तलाश की जा रही है। उससे पूछताछ के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
विज्ञापन

6 of 7
कौन है लेडी किलर: कंचन हत्याकांड की गुत्थी सुलझाने में पुलिस के लिए सबसे बड़ी चुनौती लेडी किलर है, जिसने कंचन को गोली मारी। अगर हत्या के पीछे प्रेमी या पति या किसी अन्य का हाथ है तो गोली मारने वाली लेडी किलर कौन है इसका जवाब पुलिस तलाश रही है। पुलिस इस एंगल से भी जांच कर रही है कि किसी ने चकमा देने के लिए लड़की के कपड़े पहनकर हत्या को अंजाम न दिया गया हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
- फोटो : अमर उजाला
हत्याकांड बेहद जटिल है, क्योंकि इसमें कई एंगल हैं। पुलिस को कुछ तथ्य मिले हैं, जिसके आधार पर जांच की जा रही है। उम्मीद है कि जल्द ही हत्यारोपी को पकड़ लिया जाएगा। इसके बाद ही लेडी किलर के रहस्य से पर्दा उठेगा।- लव कुमार, एसएसपी 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें