फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईएएस बी. चंद्रकला 10 लोगों को करती हैं सोशल मीडिया पर फॉलो, सीएम योगी का नहीं है लिस्ट में नाम

Sat, 19 Jan 2019 06:05 PM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
B Chandrakala IAS
यूपी में हुए रेत खनन घोटाले में नाम आने और ईडी से समन मिलने से आईएएस बी. चंद्रकला(IAS B. Chandrakala) इन दिनों चर्चा में बनी हुई हैं। सोशल मीडिया की चहेती रह चुकी तेज तर्रार आईएएस(B. Chandrakala) अफसर इन दिनों भ्रष्टाचार के आरोपों से घिरी हुई हैं। वैसे तो ट्विटर पर चंद्रकला के लाखों फॉलोवर हैं लेकिन वह सिर्फ कुछ चुनिंदा लोगों को ही फॉलो करती हैं। उसमें भी सिर्फ 10 लोग ही शामिल हैं जिसमें से यूपी के मुख्यमंत्री(Yogi Adityanath) नदारद हैं। आगे जानिए वो कौन से 10 लोग हैं जिन्हें आईएएस बी. चंद्रकला फॉलो करती हैं और उन पर कौन से आरोप लगे हैं जिसके चलते उन्हें ईडी का समन मिला है।
विज्ञापन

2 of 6
b chandrakala - फोटो : ट्विटर
बी चंद्रकला उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री कार्यालय (@CMOfficeUP) और यूपी सरकार के ट्विटर हैंडल(@UPGovt) को जरूर फॉलो करतीं हैं। बी. चंद्रकला(B.Chandrakala)जिन दस ट्विटर हैंडल को फॉलो करतीं हैं, उसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, पीएमओ इंडिया, पूर्व यूपी सीएम अखिलेश यादव, आईएएस एसोसिएशन, ट्विटर वेरिफाइडल के हैंडल हैं। इसके अलावा वह रिटायर्ड आईएएस और भारत सरकार के पूर्व शिक्षा सचिव अनिल स्वरूप, दूरदर्शन, प्रसार भारती की महानिदेशक, आईएएस सुप्रिया साहू, यूपी काडर के आईएएस अफसर अमित गुप्ता को फॉलो करतीं हैं।
विज्ञापन

3 of 6
b chandrakala - फोटो : ट्विटर
आईएएस चंद्रकला की सोशल मीडिया पर इतनी ख्याति है कि कुछ तस्वीरों पर तो उन्हें बड़े-बड़े राजनेओं और बॉलीवुड के दिग्गज कलाकारों से भी ज्यादा लाइक्स चंद घंटों में मिल जाते हैं। भले ही वह ट्विटर पर सिर्फ 10 लोगों को फॉलो करती हों लेकिन उन्हें 9 लाख से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं। वहीं फेसबुक पर उन्हें साढ़े आठ लाख से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं। बी. चंद्रकला कविताएं भी काफी अच्छी लिखती हैं। उन्होंने भ्रष्टाचार मामले में फंसन के बाद अपने लिंक्डइन अकाउंट पर दो कविताएं पोस्ट की थीं। आगे पढ़िए उनमें से एक कविता जानेमन तुम वहीं आ जाना...

4 of 6
f - फोटो : Linkedin
प्रिय दोस्तों, आईये, परमात्मा के दिये इस नये सवेरे में हम अपनी तरफ से प्रेम की सुगंध फैलाएं ।।- नफरत और घृणा से जीवन , दूषित होता है ।। इन सुंदर पंक्तियों के साथ शुभारम्भ करते हैं---

आ सोलह श्रृंगार करूं, मैं,
आ मैं तुमको, प्यार करूं, मैं।।

घर से निकल कर, सीधी सड़क पर,
चौवाड़े से दायीं, मुड जाना,
वह जो गंगा तट है, देखो,
ऊपर एक मंदिर है, पुराना।।

उसके पीछे पीपल का वृक्ष,
जाने मन तुम, वहीं आ जाना,
आना तुम छिप-छिप कर आना,
आना, नजरें चार करेंगे, मधुवन का श्रृंगार बनेंगे।।
विज्ञापन

5 of 6
b chandrakala - फोटो : ट्विटर
जेट की रात है, बड़ी ही सुहानी,
माहताब है, देख दिवानी,
रातरानी, चम्पा, चमेली,
फूल, तुम लाना संग में सहेली।।

रजनीगंधा को भी ले आना,
दोस्त है ये अपना, बड़ा ही पुराना,
आना, जरा जल्दी आ जाना।।

चंदा की बे-सब्री देखो,
उग आयी है, रात की रानी,
नदियों की धारा तुम, देखो,
देखो इसका, कल-कल पानी।।

कोयल की स्वर, देखो, हे प्रिये!
उर्वशी भी है, तेरी दिवानी,
कुमकुम के रंगों से सज गयी,
गौधूली की प्रीत पुरानी ।।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
b chandrakala
देखो, जब मंदिर में बजेगी ,
संध्या-भजन की घंटी, तब तुम,
बीत जाए जब, एक पहर और,
घर से निकल  ही आना प्रिय तुम।।

मैं बैठा इंतजार करूंगा,
पीपल के नीचे, चांदनी रात में,
मैं बन दर्पण, श्रृंगार करूंगा,
आना  तुमको मैं प्यार करूंगा।।
छापा, जांच की प्रक्रिया का एक  हिस्सा मात्र है।।--आपकी  चंद्रकला।।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें