फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फूट-फूटकर रोते हुए पत्नी ने बताया सोमनाथ के अत्याचारों का सच

विज्ञापन
1 of 7
आम आदमी पार्टी के विधायक व पूर्व कानून मंत्री सोमनाथ भारती फिर विवादों में हैं। उनकी पत्नी ने आरोप लगाया है कि सोमनाथ लंबे समय से उनके साथ मारपीट करते आ रहे हैं। उन्होंने इस सिलसिले में दिल्ली महिला आयोग (डीसीडब्ल्यू) को लिखित शिकायत दी है, जिसके आधार पर आयोग ने भारती को 26 जून को पेश होने का नोटिस भेजा है। बता दें कि उनकी पत्नी लिपिका पिछले तीन साल से उनसे अलग द्वारका में रह रही हैं।
विज्ञापन

फूट-फूटकर रोते हुए पत्नी ने बताया सोमनाथ के अत्याचारों का सच

2 of 7
आईटीओ स्थित दिल्ली महिला आयोग मुख्यालय में लिपिका ने फूट-फूटकर रोते हुए पति के खिलाफ मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करने शिकायत की। उन्होंने कहा, ‘मैं सालों से घरेलू हिंसा सह रही थी, क्योंकि अलग होने का असर बच्चों पर भी पड़ता है। वर्ष 2010 से मेरे साथ मारपीट हो रही थी। मैं यह शादी तोड़ना चाहती हूं। बच्चों के साथ इज्जत से जीना चाहती हूं। भारती अब दोनों बच्चों के साथ भी दुर्व्यवहार करने लगे हैं। मैं अब और बर्दाश्त नहीं कर सकती।’
विज्ञापन

फूट-फूटकर रोते हुए पत्नी ने बताया सोमनाथ के अत्याचारों का सच

3 of 7
भारती की पत्नी बुधवार शाम को महिला आयोग की एक सदस्य के साथ दिल्ली पुलिस के विशेष पुलिस आयुक्त (लॉ एंड ऑर्डर) दीपक मिश्रा से आईटीओ स्थित पुलिस मुख्यालय में मिलीं। मिश्रा ने बताया कि लिपिका ने उन्हें अपनी परेशानी बताई है। उनसे लिखित में शिकायत देने के लिए कहा गया है। माना जा रहा है कि  लिपिका एक-दो दिन में दिल्ली पुलिस को शिकायत दे सकती हैं।

फूट-फूटकर रोते हुए पत्नी ने बताया सोमनाथ के अत्याचारों का सच

4 of 7
बता दें कि वर्ष 2014 में 49 दिनों की आम आदमी पार्टी की सरकार के दौरान सोमनाथ भारती कानून मंत्री थे। उस दौरान उन्होंने खिड़की एक्सटेंशन में नाइजीरिया की महिलाओं के घर आधी रात को छापा मारा था। भारती का कहना था कि वहां संदिग्ध गतिविधियों के चलते छापा मारा गया था। महिलाओं की शिकायत पर भारती के खिलाफ मामला दर्ज हुआ था।

विज्ञापन

फूट-फूटकर रोते हुए पत्नी ने बताया सोमनाथ के अत्याचारों का सच

5 of 7
महिला आयोग की अध्यक्ष बरखा शुक्ला ने कहा है कि पूर्व कानून मंत्री व विधायक की पत्नी ने घरेलू हिंसा की शिकायत दी है, जिसमें उन्होंने लिखा है कि वे उनसे सालों से मारपीट कर रहे हैं।
विज्ञापन

फूट-फूटकर रोते हुए पत्नी ने बताया सोमनाथ के अत्याचारों का सच

6 of 7
यहीं नहीं, भारती अब दोनों बच्चों से भी दुर्व्यवहार कर रहे हैं। इसी के चलते पीड़िता ने आयोग के पास आकर शिकायत दी है। भारती को 26 जून को पेश होने का नोटिस भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फूट-फूटकर रोते हुए पत्नी ने बताया सोमनाथ के अत्याचारों का सच

7 of 7
वहीं आप विधायक सोमनाथ भारती ने कहा कि मैं अपनी पत्नी व बच्चों से प्यार करता हूं। मुझे हैरानी है उन्होंने इस तरह के आरोप लगाए। अगर वह तलाक के लिए तैयार हैं तो मुझे भी कोई आपत्ति नहीं होगी। मैं दिल्ली लौटने के बाद उनसे बात करूंगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें