फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोमनाथ ने झूठ बोलकर की थी लिपिका से शादी!

विज्ञापन
1 of 12
जब मेरे गर्भ में सात महीने का बच्चा था जो उसने मुझे प्रताड़ित करने के लिए मेरे ऊपर अपना कुत्ता छोड़ दिया। इतना ही नहीं उसने मेरे साथ शादी से पहले भी एक बड़ा धोखा किया जिसका पता मुझे बाद में चला।
विज्ञापन

सोमनाथ ने झूठ बोलकर की थी लिपिका से शादी!

2 of 12
यह बात दिल्ली में आम आदमी पार्टी के नेता सोमनाथ भारती की पत्नी लिपिका ने महिला आयोग को दिए अपने 26 पन्ने की शिकायत में कही है। उन्होंने अपनी शिकायत में कहा कि उन्होंने मेरे साथ शादी से पहले एक बड़ा फर्जीवाड़ा किया।
विज्ञापन

सोमनाथ ने झूठ बोलकर की थी लिपिका से शादी!

3 of 12
लिपिका ने अपनी शिकायत में कहा है कि शादी के पहले उन्होंने मुझे बताया कि वह एक इंटरनेशनल लॉ फर्म चलाते हैं जबकि, शादी के बाद पता चला कि उनके पास ऐसी कोई फर्म नहीं है।

सोमनाथ ने झूठ बोलकर की थी लिपिका से शादी!

4 of 12
इस बारे में दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष बरखा शुक्ला ने बताया कि लिपिका के शरीर पर चोट के निशान भी हैं। सोमनाथ भारती ने दिल्ली से बाहर जाने से पहले न सिर्फ अपनी पत्नी को पीटा बल्कि उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी।
विज्ञापन

सोमनाथ ने झूठ बोलकर की थी लिपिका से शादी!

5 of 12
इस बारे में सोमनाथ भारती के एक करीबी का कहना है कि सोमनाथ और उनकी पत्नी के बीच संबंध शादी के बाद से ही खराब चल रहे थे। दोनों के बीच पैसों और सोमनाथ की मां को लेकर आए दिन विवाद होते रहते थे। यह बात खुद सोमनाथ भारती ने भी मानी है कि उनकी पत्नी उन्हें उनकी मां को छोड़ने का दबाव डालती थी।
विज्ञापन

सोमनाथ ने झूठ बोलकर की थी लिपिका से शादी!

6 of 12
सोमनाथ भारती की पत्नी एक मल्टीनेशनल कंपनी में काम करती हैं और अच्छा पैसा कमाती हैं जबकि, सोमनाथ की लॉ की प्रैक्टिस बहुत अच्छी नहीं चलती जिसकी वजह से वह आर्थिक रूप से अपनी पत्नी पर निर्भर हैं।
विज्ञापन

सोमनाथ ने झूठ बोलकर की थी लिपिका से शादी!

7 of 12
बता दें कि सोमनाथ भारती और उनकी पत्नी के बीच संबंध लंबे समय से खराब चल रहे थे। यही कारण है कि उनकी पत्नी लिपिका पिछले तीन साल से उनसे अलग रह रही हैं।

सोमनाथ ने झूठ बोलकर की थी लिपिका से शादी!

8 of 12
सोमनाथ भारती की मां और उनकी पत्नी के बीच भी रिश्ते का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि भारती की मां उनके मालवी नगर स्थित ऑफिस में ही एक कमरे में रहती हैं। जबकि पहले वह सोमनाथ की पत्नी के साथ रहती थीं।

सोमनाथ ने झूठ बोलकर की थी लिपिका से शादी!

9 of 12
इस बीच पार्टी के काम से केरल गए सोमनाथ भारती ने कहा कि वह अपनी पत्नी और बच्चों से प्यार करते हैं लेकिन उनकी पत्नी चाहती हैं कि वह अपनी मां और राजनीति दोनों को छोड़ दें।

सोमनाथ ने झूठ बोलकर की थी लिपिका से शादी!

10 of 12
सोमनाथ ने कहा कि उन पर लगाए गए सभी आरोप आधारहीन हैं लेकिन, वह मातृभूमि और अपनी मां को छोड़ नहीं सकते। उन्होंने मीडिया को बताया कि उनकी मां बूढ़ी हैं और इस उम्र में उन्हें कौन संभालेगा।

सोमनाथ ने झूठ बोलकर की थी लिपिका से शादी!

11 of 12
हालांकि जब इस बारे में आम आदमी पार्टी के प्रवक्ता से पूछा गया तो उन्होंने बताया कि भारती दिल्ली से बाहर थे। हमें इस बारे में मीडिया के माध्यम से ही पता चला है। उनके आने पर ही उन पर लगे आरोपों के बारे में उनसे बातचीत की जाएगी।
विज्ञापन

सोमनाथ ने झूठ बोलकर की थी लिपिका से शादी!

12 of 12
इस बीच सोमनाथ भारती के घर के सामने महिलाओं का प्रदर्शन जारी है। भाजपा के कार्यकर्ता मुख्यमंत्री केजरीवाल के घर के सामने भी प्रदर्शन कर रहे हैं। प्रदर्शनकारियों ने वहां पहुंचे सोमनाथ भारती की कार को रोक लिया। इस बीच जब सोमनाथ भारती से इस मामले पर सवाल किया गया तो उन्होंने किसी भी सवाल का जवाब नहीं दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें