बृहस्पतिवार को केस की पैरवी के लिए दोनों कचहरी आए थे। लौटते वक्त दोनों में कहासुनी हो गई। आरोप है कि पति ने गाली-गलौज कर दी। बाद में बात इतनी बढ़ गई कि गुस्साए पत्नी ने पति को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। मारपीट देखकर वकील और लोग एकत्रित हो गए। हालांकि बाद में पति ने भागकर अपनी जान बचाई। इसके बाद महिला ने कचहरी चौकी में तहरीर दी।