फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरें: सामने थी मौत, लेकिन दीवान ने धक्का देकर पत्नी और दूसरी बेटी की बचाई जिंदगी

Wed, 04 Sep 2019 09:10 AM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
हादसे की तस्वीरें - फोटो : अमर उजाला
परिवार को घुमाने इंडिया गेट पर लाए केवल दीवान की खुशियों को डंपर ने रौंद दिया। मौत के मुंह में समाने से पहले केवल दीवान धक्का देकर पत्नी पूनम और दूसरी बेटी मायरा की जिंदगी बचा गए। परिवार गीता कॉलोनी से स्कूटी से आइसक्रीम खाने इंडिया गेट गया था। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो डंपर की रफ्तार 80 किमी प्रतिघंटा से ज्यादा थी।
विज्ञापन

2 of 5
हादसे में क्षतिग्रस्त स्कूटी - फोटो : अमर उजाला
पूनम दीवान की बहन लवलीन ने बताया कि परिवार घर लौटने की तैयारी कर रहा था। मान्या स्कूटी पर आगे खड़ी हो गई थी। पूनम मायरा के साथ स्कूटी पर बैठने वाली थीं, तभी बेकाबू डंपर ने स्कूटी समेत उन्हें रौंद दिया। इसी समय केवल दीवान ने पूनम व मायरा को धक्का दे दिया। केवल दीवान व मान्या डंपर के नीचे आ गए और दोनों की मौके पर ही मौत हो गई थी। 
विज्ञापन

3 of 5
हादसे में क्षतिग्रस्त ऑटो - फोटो : अमर उजाला
दुर्घटना के प्रत्यक्षदर्शी ऑटो चालक सितंबर मेहतो ने बताया कि उसने मानसिंह रोड जनपथ लॉन के पास सवारी को छोड़ा था। वह ऑटो स्टार्ट करने जा रहा था। डंपर मानसिंह रोड पर कनॉट प्लेस की तरफ जा रहा था। उसकी स्पीड 80 किमी प्रतिघंटा से ज्यादा लग रही थी। रेड लाइट से डंपर राइट मुड़ गया। डंपर ने पहले एक ऑटो, फिर दूसरे और इसके बाद तीसरे ऑटो को टक्कर मारी। इसके बाद डंपर ने स्कूटी को टक्कर मार दी। वह ऑटो से बाहर खड़ा हुआ था, इस कारण बच गया। सितंबर मेहतो का ऑटो सड़क दुर्घटना के बाद लोहे की एक सीधी प्लेट जैसा लग रहा था। 

4 of 5
accident at india gate - फोटो : सोशल मीडिया
उधर, परिवार को रौंदने के बाद डंपर राजपथ लॉन (दक्षिण की तरफ) घुस गया और पहिए मिट्टी में धंसने के बाद रुक गया। सितंबर मेहतो का कहना था कि ऐसा लग रहा था कि डंपर चालक ने शराब पी रखी थी। इस दुर्घटना के बाद कुछ देर के लिए इंडिया गेट पर चीख-पुकार और भगदड़ मच गई थी। मंगलवार दोपहर को तिलक मार्ग थाने पहुंचे दूसरे ऑटो चालक ने बताया कि उसका ऑटो मामूली रूप से क्षतिग्रस्त हुआ है, मगर पुलिस उसे छोड़ नहीं रही है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
इसी डंपर ने कुचला - फोटो : अमर उजाला
डंपर को मीडिया से छिपाती रही पुलिस
नई दिल्ली जिला पुलिस डंपर को मीडिया से छिपाती रही। पुलिस ने पूरे दिन डंपर को मीडियाकर्मियों के सामने नहीं आने दिया। मंगलवार दोपहर को अधिकारियों से डंपर के बारे में पूछा गया तो कहा गया कि डंपर को वजीराबाद स्थित डंप यार्ड में भेज दिया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें