फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच माह पहले ब्याही पत्नी को छोटी सी बात पर सिलेंडर मारकर दे दी मौत

Wed, 01 Feb 2017 03:09 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लोनी
विज्ञापन
1 of 8
पत‌ि ने पत्नी को स‌िलेंडर से मारा - फोटो : अमर उजाला
पांच महीने पहले ही पूजा की शादी हुई थी। बुधवार को पूजा ने अपने पत‌ि को छोटी सी बात पर डिस्टर्ब किया तो उसके पति ने उसके स‌िर पर स‌िलेंडर मारकर उसकी हत्या ही कर दी। आगे की स्लाइड्स में पढ़‌िए आख‌िर कौन सी ऐसी बात थी जो पत‌ि ने खोया आपा। (सभी फोटोः सौ‌रभ पांडेय/अमर उजाला, गाज‌ियाबाद)
विज्ञापन

2 of 8
पत‌ि ने पत्नी को स‌िलेंडर से मारा - फोटो : अमर उजाला
गाज‌ियाबाद के लोनी के डुगरावली गांव में मोबाइल पर बात करने के दौरान पत्नी ने टोका तो गुस्साए टेंपो चालक ने पांच किलो का सिलेंडर पत्नी के सिर पर दे मारा, जिससे उसकी मौत हो गई। चीख सुनकर मौके पर पहुंचे पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने भागने की कोशिश कर रहे आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

3 of 8
पत‌ि राजकुमार - फोटो : अमर उजाला
मूलरूप से जवासा बुलंदशहर निवासी राजकुमार लोनी के डुगरावली गांव में पत्नी पूजा (22) के साथ किराए के मकान में रहता है। वह लोडर टेंपो चलाता है। बुधवार रात करीब आठ बजे वह घर पर ही किसी दोस्त से फोन पर बात कर रहा था। इसी दौरान पत्नी ने उसे आवाज दी। उसने अनसुना किया तो पूजा ने दोबारा जोर से आवाज लगा दी। इस पर राजकुमार को गुस्सा आ गया। उसकी पत्नी के साथ कहासुनी हो गई।

4 of 8
मृतका पत्नी पूजा - फोटो : अमर उजाला
राजकुमार ने कमरे में ही रखा पांच किलो का सिलेंडर उठा कर उसके सिर पर दे मारा। पूजा जमीन पर गिर पड़ी। चीख सुन कर पड़ोसी मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। इस दौरान राजकुमार घर से भाग निकला। पुलिस के आने तक अधिक खून बहने से पूजा की मौत हो गई। उसे पास के निजी अस्पताल में ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी राजकुमार को घर से कुछ ही दूरी पर एक खाली प्लॉट से धर दबोचा।
विज्ञापन

5 of 8
पत‌ि ने पत्नी को स‌िलेंडर से मारा - फोटो : अमर उजाला
एसएचओ बीआर जैदी ने बताया कि राजकुमार शराब पीने का आदी है। उसे मेडिकल के लिए भेजा गया है। हो सकता है कि नशे में उसने इस तरह का कदम उठाया हो।
विज्ञापन

6 of 8
मृतका पत्नी पूजा - फोटो : अमर उजाला
पांच माह पहले हुई थी शादी
राजकुमार और पूजा की पांच माह पहले लव मैरिज हुई थी। राजकुमार पहले से ही शादीशुदा था। उसकी पहली पत्नी और दो बच्चे बुलंदशहर में ही रहते हैं। पत्नी को वह छोड़ चुका है। पुलिस को पड़ोसियों से पूछताछ में पता चला है कि राजकुमार के अधिक शराब पीने की लत से पूजा परेशान रहती थी। इसे लेकर दोनों के बीच कई बार कहासुनी भी हुई थी। पड़ोसियों का कहना है कि घटना से पहले राजकुमार बाहर से शराब पीकर आया था, जिसके लिए पूजा उसे टोक रही थी।
विज्ञापन

7 of 8
पत‌ि ने पत्नी को स‌िलेंडर से मारा - फोटो : अमर उजाला
परिवार को चुनें...शराब को नहीं
समाजशास्त्री डा. आलोक दीक्षित का कहना है कि युवाओं में शराब पीने का चलन तेजी से बढ़ रहा है। शराब इस कदर युवाओं पर हावी हो जाती है कि वह अपने परिवार से ज्यादा शराब को महत्व देने लगते हैं। जरूरी है कि युवाओं को शिक्षा दी जाए कि शराब से पहले परिवार को चुनें। शराब का सेवन सेहत के लिए हानिकारक तो है ही परिवार टूटने के ज्यादातर मामलों में भी शराब ही वजह रहती है।
विज्ञापन

8 of 8
र‌िपोर्ट ल‌िखती पुल‌िस - फोटो : अमर उजाला
पत्नी की हत्या के मामले
08 दिसंबर 15- खोड़ा में शराबी पति ने पत्नी की मामूली विवाद में गोली मार कर हत्या की
23 मार्च 15- अर्थला में शराब पीकर पिटाई करने पर पत्नी ने की पति की हत्या
28 फरवरी 14- शराब पीने का विरोध करने पर कड़कड़ मॉडल में पति ने पत्नी को जलाया
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें