कनॉट प्लेस स्थित, बंगला साहेब गुरुद्वारा, रकाबगंज गुरुद्वारा, हनुमान मंदिर, कनॉट प्लेस स्थित चर्च, चांदनी चौक स्थित शीशगंज गुरुद्वारा, निजामुद्दीन दरगाह,जामा मस्जिद समेत अन्य धार्मिक स्थलों पर दिनभर लोगों की भारी भीड़ जुटी रही। इसके बाद लोगों ने लालकिला, पुराना किला, इंडिया गेट, इंद्रप्रस्थ पार्क व अन्य जगहों की ओर रुख किया। साल के पहले दिन लोगों ने खूब मस्ती की।