फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानिए कैसे इस 'आम आदमी' ने बिग बॉस में की एंट्री और बन गया विनर

Wed, 01 Feb 2017 03:14 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
1 of 10
बिग बॉस-10 के फाइनलिस्ट के तौर पर अपनी पहचान बना चुके और देशभर में चर्चा में आ गए मानवीर को बिग बॉस में आने से पहले कोई नहीं जानता था क्योंकि उन्होंने इस शो में आने से पहले तक वो आम आदमी थे और इसी कैटेगरी में उन्हें शो में एंट्री भी मिली और आज वो इस शो के विजेता बन गए हैं। 
विज्ञापन

2 of 10
कंटेस्टेंट मानवीर गुर्जर पेशे से किसान हैं और एक डेयरी फार्म के मालिक भी। नोएडा के रहने वाले 29 वर्षीय मानवीर मूलतः  उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं। 
विज्ञापन

3 of 10
bigg boss
आपको जानकर हैरानी होगी कि दिल्‍ली विश्वविद्यालय से ग्रेजुएट मानवीर एक ऐसे संयुक्त परिवार में रहते हैं जिसमें कुल 49 सदस्य हैं। 

4 of 10
डेयरी चलाने के साथ ही साथ मानवीर अपना खानदानी काम भी देखते हैं। असल में उनके परिवार का प्रॉपर्टी का काम है जिसमें वो हाथ बंटाते हैं। 
विज्ञापन

5 of 10
bigg boss
आमतौर पर उनकी दिनचर्या किराएदारों से किराया वसूलने और प्रॉपर्टी की देखभाल करने से शुरु होती है। हालांकि जिम जाना वो शायद ही कभी मिस करते हों।
विज्ञापन

6 of 10
bigg boss
स्वभाव से उग्र मानवीर को देश से बहुत लगाव है और उनकी राजनीति में भी रुचि है। नोएडा में गुर्जर समाज की सेवा के लिए उन्होंने आम आदमी पार्टी भी ज्वॉइन की है।
विज्ञापन

7 of 10
आज भले ही मानवीर की चर्चा पूरे देश में हो रही है लेकिन, नोएडा और अपने इलाके में मानवीर सामाजिक तौर पर पहले से काफी सक्रिय रहे हैं और उनकी अच्छी-खासी फैन फॉलोइंग भी है।

8 of 10
बता दें कि मानवीर ने बिग बॉस में आम आदमी की तरह प्रवेश किया और फाइनल में पहुंच कर एक नया कीर्तिमान रच दिया है। लंबा कद और अच्छे फिगर की वजह से मानवीर को लड़कियों का फेवरेट कंटेंस्टेंट माना जाता है।

9 of 10
13 जून 1987 को जन्मे मानवीर छह फीट एक इंच लंबे हैं और उन्हें कुश्ती, कबड्डी और जिम करने का शौक है। हालांकि मानवीर अभी तक सिंगल हैं। 
विज्ञापन

10 of 10
मानवीर का पूरा नाम मानीवर कुमार बिसोया/मानवीर गुर्जर है। बॉलीवुड एक्टर्स में मानीवर को ‌सलमान खान सबसे ज्यादा पसंद हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें