फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गणतंत्र दिवस परेड में अचानक कुर्सी से उठ पड़े केजरीवाल और उनकी पत्नी, बजाने लगे तालियां

Wed, 01 Feb 2017 03:14 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
गणतंत्र दिवस परेड में पत्नी के साथ केजरीवाल - फोटो : ANI
दिल्ली के राजपथ पर आयोजित गणतंत्र दिवस परेड के मुख्य कार्यक्रम में देश-विदेश के कई गणमान्य व्यक्तियों के साथ दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी शिरकत की।
विज्ञापन

2 of 5
- फोटो : ANI
इस मौके पर अचानक केजरीवाल और उनकी पत्नी अपनी सीट से उठ खड़े हुए और जोर-जोर से तालियां बजाने लगे। ऐसे में वहां मौजूद लोग भी ये देख कर थोड़ा अचंभित हुए।
विज्ञापन

3 of 5
- फोटो : विवेक निगम
असल में परेड के दौरान देश के विभिन्न राज्यों की झांकियां निकल रही थीं। जैसे ही दिल्ली की झांकी राजपथ पर दिखाई दी केजरीवाल और उनकी पत्नी इतने खुश हो गए कि अपनी कुर्सी से उठ कर झांकी को निहारने लगे और तालियां बजाकर उसका अभिवादन किया।

4 of 5
केजरीवाल और उनकी पत्नी की इस ख़ुशी ने आस-पास बैठे लोगों और कैमरामैन का भी ध्यान उनकी और खींच लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
- फोटो : विवेक निगम
बता दें कि गणतंत्र दिवस की राजपथ पर होने वाली इस परेड में इस बार अबू धाबी के प्रिंस को मुख्य अतिथि के तौर आमंत्रित किया गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें