सीबीआई की टीम उनसे पूछताछ के लिए अपने साथ सीबीआई हेडक्वार्टर ले गई है। बताया जा रहा है प्रधान सचिव जांच में सहयोग नहीं कर रहे थे। सीबीआई उन्हें अपने साथ ले गई है ऐसे में संभावना पूरी है कि उनकी गिरफ्तारी कभी भी हो सकती है। हालांकि सीबीआई ने साफ किया है कि अभी उनकी गिरफ्तारी नहीं की गई है। आपको बता दें कि राजेंद्र कुमार सीबीआई अफसरों को ई-मेल पढ़ने नहीं दे रहे थे।