फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

....तो डेरा सच्चा सौदा के गेस्ट हाउस में नहीं आई थी हनीप्रीत

Thu, 28 Sep 2017 09:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
हनीप्रीत (फाइल फोटो)
गुरमीत राम रहीम की मुंह बोली बेटी हनीप्रीत ग्रेटर कैलाश-दो स्थित डेरा सच्चा सौदा के गेस्ट हाउस में नहीं आई थी। पंचकूला पुलिस ने मंगलवार को इस गेस्ट हाउस में पहुंचकर छापेमारी की थी और यहां लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली थी।

 
विज्ञापन

2 of 5
honey preet and ram rahim
पुलिस ने गेस्ट हाउस में की थी छापेमारी, सीसीटीवी फुटेज को खंगाला 
काफी दिनों की सीसीटीवी फुटेज को देखने के बाद पता लगा है कि गुरमीत राम रहीम को गिरफ्तार होने के बाद हनीप्रीत यहां आई ही नहीं थी। इसके अलावा हनीप्रीत की अग्रिम जमानत की अर्जी लगाने वाले वकील के लाजपत नगर स्थित कार्यालय की सीसीटीवी फुटेज भी देखी गई थी।


 
विज्ञापन

3 of 5
honeypreet - फोटो : अमर उजाला
सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है कि बुर्का पहनकर एक महिला कार्यालय में जा रही है। हालांकि दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज की क्वालिटी बहुत ही कमजोर है। फुटेज को देखने के बाद महिला की ठीक से पहचान करना आसान नहीं है।


 

4 of 5
honeypreet - फोटो : अमर उजाला
​दूसरा महिला ने बुरका पहना हुआ है। ऐसे में ये नहीं कहा जा सकता था कि वकील के कार्यालय में जाने वाली महिला हनीप्रीत है। ये भी हो सकता है कि जमानत के कागजातों पर साइन करवाने के लिए वकील ने कहीं और भेजा हो।  


 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
honeypreet - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली पुलिस की भी हनीप्रीत पर हैं निगाहें 
दिल्ली पुलिस भी हनीप्रीत पर नजर बनाए हुए है। दिल्ली पुलिस की अलग-अलग यूनिटों की पुलिस टीमें अपने-अपने सोर्स खंगाल रही हैं। लाजपत नगर स्थित वकील प्रदीप आर्य के कार्यालय में बुर्का महिला को देखने के बाद दिल्ली पुलिस को लग रहा है कि हनीप्रीत दिल्ली में है। इस मामले में दिल्ली पुलिस अधिकारी तो खुलकर कुछ नहीं बोल रहे हैं। हालांकि उसकी तलाश की जा रही है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें