फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फॉलो करेंगे ये Tips तो होली का मजा हो जाएगा दोगुना, जरूर पढ़ें

Fri, 02 Mar 2018 07:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
विज्ञापन
1 of 7
delhi holi - फोटो : जी पॉल
होली का त्योहार बिना रंगों के बेमतलब है। रंगों के इस पर्व को रसायन वाले रंग होली के मजा को बेरंग कर सकते हैं। यदि रंगों में ऑक्साइड, धातु, शीशे के कण व टेक्सटाइल इंडस्ट्री में इस्तेमाल होने वाले डाई बेस जैसे खतरनाक व जहरीले रसायन मिले हुए होंगे तो ये बेहद खतरनाक साबित हो सकते हैं। (सभी फोटो- जी पॉल)
विज्ञापन

2 of 7
delhi holi - फोटो : जी पॉल
डॉक्टरों की मानें तो थोड़ी सी सावधानी से रंगों की होली और रंगीन बनाया जा सकता है। सिविल अस्पताल के त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ. नीरज मेहता कहते हैं रसायनिक रंगों में शीशा, टेट्राथिलिन, बेंजिंन व अन्य सुगंधित पदार्थ मिले होते हैं जो त्वचा को सूखा बना देते हैं।
विज्ञापन

3 of 7
delhi holi - फोटो : जी पॉल
लाल, काले व हरे जैसे गहरे रंगों में भारी मात्रा में मरकरी सल्फाइट, शीशा ऑक्साइड व कॉपर सल्फेट मिले होते हैं जिनसे स्किन खराब हो सकता है। पहले तो इन रंगों से बचने की कोशिश की जानी चाहिए। होली के वक्त इन रंगों के कारण खुजली व एलर्जी होना आम बात है। बालों पर लगने के बाद तुरंत नहीं धोने पर कमजोर व बेजान हो सकते हैं।

4 of 7
delhi holi - फोटो : अमर उजाला
सिविल अस्पताल के वरिष्ठ मनोचिकित्सक डॉ. ब्रह्मदीप कहते हैं भांग और शराब न्यूरोलॉजिकल और फिजियोलॉजिकल सिस्टम को नुकसान पहुंचा सकता है। अधिक भांग खाने की सूरत में नशा उतारने के लिए 500 मिलीलीटर घी या दही या दही सञे बनी चीजें खाने पर थोड़ा आराम हो सकता है। ज्यादा हालत बिगडने पर डॉक्टर की राय जरूरी है।
विज्ञापन

5 of 7
delhi holi - फोटो : जी पॉल
ये रखे सावधानी
-बाल, चेहरे और हाथ-पैर में सरसो या जैतून का तेल लगा लें। इससे रंग आसानी से निकल जाएगा
-गहरे रंगों के लगाने वाले पर तेल और लोशन लगा सकते हैं
-गहरे रंग लगने पर एलोवेरा जेल या ग्लेसिएंट साबुन का इस्तेमाल करें। डिटोल या कोई अन्य साबुन का इस्तेमाल नहीं करें
विज्ञापन

6 of 7
delhi holi - फोटो : जी पॉल
-कोई लोशन भी लगाया जा सकता है जिससे त्वचा पर कोई पक्का रंग नहीं चढ पाएगा।
-त्वचा को रंगों के प्रभाव से बचाने के लिए सन क्रीम लगाए।
-रंग पानी से धोने के बाद आंखों में गुलाब जल डाल कर आराम कर लें
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
holi - फोटो : G. pal
-गहरा रंग लगने पर मुलतानी मिट्टी लगाकर सूखने दें, उसके बाद धोए
-अगर शरीर के किसी हिस्से पर रंग उतरने का नाम ही नहीं ले रहा हो तो कैरोसिन में एक कपड़ा भिगोकर कलर वाले स्थान पर हलके हाथ से लगाए। इससे शरीर पर लगा रंग छूट जाएगा
-नींबू के रस में आधी कटोरी दही मिलाकर रंग लगी त्वचा पर लगाने से भी रंग उतर जाएगा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें