namaz in gurugram
- फोटो : अमर उजाला
शुक्रवार को साइबर पार्क में तीन जगह, सेक्टर-40, एमजी रोड, इफ्को चौक और बख्तावर चौक के पास संयुक्त हिन्दू संघर्ष समिति के बैनर तले लोगों ने विरोध किया। उन्होंने नमाजियों को हटाने के लिए नारे लगाए। जिसके बाद तनाव बढ़ गया। आनन फानन में पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को शांत कराते हुए नमाज पढ़ने के लिए मस्जिद जाने को कहा। हंगामे के बाद भी पुलिस मुस्तैद रही।