फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फ्लैट पर जिस्मफरोशी कराती थी महिला, जेल से लौटते ही शुरू हो जाता था ये 'गंदा खेल'

Sun, 04 Aug 2019 05:09 PM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
1 of 4
- फोटो : अमर उजाला
गाजियाबाद जिले के विजयनगर थाना इलाके के प्रताप विहार में छापामारी कर पकड़े गए सेक्स रैकेट में जिस संचालिका को गिरफ्तार किया गया, उसके समेत तीन अन्य महिलाएं पहले भी जेल जा चुकी हैं। संचालिका नशीले पदार्थ की तस्करी में भी गिरफ्तार हो चुकी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि संचालिका जेल से आते ही फिर से गोरखधंधा शुरू कर देती है। संचालिका कमीशन पर अपने ही फ्लैट में जिस्मफरोशी कराती है। 
विज्ञापन

2 of 4
sex racket - फोटो : अमर उजाला
विजयनगर थाना प्रभारी श्यामवीर सिंह ने बताया कि शुक्रवार शाम सूचना मिली कि प्रताप विहार सेक्टर-12 में सेक्स रैकेट चल रहा है। महिला पुलिस के साथ मुखबिर द्वारा बताए फ्लैट में छापामारी की गई तो वहां अफरातफरी मच गई। पुलिस ने घेराबंदी कर संचालिका सहित छह महिलाओं के अलावा एक ग्राहक को गिरफ्तार कर लिया, जबकि बाकी लोग भागने में कामयाब हो गए। पुलिस सभी को थाने ले आई।
 
विज्ञापन

3 of 4
sex racket - फोटो : अमर उजाला
स्थानीय लोगों के मुताबिक प्रताप विहार में जिस्मफरोशी का गोरखधंधा लंबे अरसे से चला आ रहा था। बदनाम होने के चलते स्थानीय लोग पता बताने तक में हिचकने लगे थे। विजय नगर पुलिस ने प्रताप विहार में छापामारी कर सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने मौके से रैकेट संचालिका सहित छह महिलाओं व एक ग्राहक को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

4 of 4
sex racket - फोटो : अमर उजाला
पुलिस के मुताबिक सभी महिलाएं विजयनगर क्षेत्र की रहने वाली हैं, जबकि ग्राहक कविनगर थाना क्षेत्र का रहने वाला सागर कश्यप है। पुलिस ने बताया कि संचालिका कमीशन पर अपने फ्लैट में जिस्मफरोशी कराती थी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार सभी आरोपियों को जेल भेजा है। संचालिका सहित तीन महिलाएं पूर्व में भी जेल जा चुकी हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें