फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Alert in Delhi: ISI के आठ आतंकी अरेस्ट, विस्फोटक बरामद; निशाने पर थे न्यूक्लियर प्लांट-एयरपोर्ट-रेलवे स्टेशन

Sat, 30 May 2026 07:40 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

आतंकी साजिश का खुलासा होने के बाद राजधानी दिल्ली को हाई अलर्ट पर रखा गया है। संवेदनशील इलाकों, सरकारी प्रतिष्ठानों और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों को अतिरिक्त सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
1 of 9
पकड़े गए आतंकी - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल (विशेष प्रकोष्ठ) ने दिल्ली, मुंबई, पंजाब व चंडीगढ़ में बड़ी हमलों की साजिश को नाकाम कर दिया है। स्पेशल सेल ने पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई, पाक-मुंबई अंडरवर्ल्ड-पाकिस्तान गैंगस्टर शहजाद भट्टी के आतंकी माड्यूल का पर्दाफाश करते हुए आठ संदिग्ध आतंकियों को गिरफ्तार किया है।



 
विज्ञापन

2 of 9
बरामद विस्फोटक - फोटो : अमर उजाला
पूरे देश में फैला चुका नेटवर्क 
ये मॉड्यूल पाकिस्तान में बैठे गैंगस्टर शहजाद भट्टी, मुन्ना झिंगाड़ा और यावर खान के इशारे पर काम कर रहे थे। इस मॉड्यूल का नेटवर्क पूरे देश में फैल चुका था। पाक आईएसआई-मुंबई अंडरवर्ल्ड नेटवर्क ने दिल्ली और अन्य शहरों में महत्वपूर्ण ठिकानों, सुरक्षा प्रतिष्ठानों और पुलिस कर्मियों पर ग्रेनेड हमले, टॉरगेट किलिंग और गोलीबारी कर बड़ी आतंकी हमले करने की साजिश थी।
विज्ञापन

3 of 9
बरामद हथियार - फोटो : अमर उजाला
पाकिस्तान में बने हैंड ग्रेनेड और पिस्तौल बरामद
दिल्ली पुलिस के विशेष पुलिस आयुक्त (स्पेशल सेल) अनिल शुक्ला ने बताया कि दिल्ली से गिरफ्तार किए गए तीन गुर्गों के पास से पाकिस्तान में बने चार हैंड ग्रेनेड, दो ग्लॉक पिस्तौल और 24 कारतूस बरामद किए गए हैं। विशेष पुलिस आयुक्त शुक्ला ने बताया कि सेल के नई दिल्ली रेंज के पुलिस उपायुक्त प्रवीण कुमार त्रिपाठी की देखरेख में एसीपी विवेक कुमार त्यागी, इंस्पेक्टर सुनील राजैन और इंस्पेक्टर धीरज महलावत की टीम ने इस पाक आईएसआई-मुंबई अंडरवर्ल्ड और शहजाद भट्टी के एक अंतरराष्ट्रीय और अंतर-राज्यीय नेटवर्क का भंडाफोड़ किया। गिरफ्तार किए गए आठ आरोपियों के खिलाफ स्पेशल सेल, नई दिल्ली पुलिस स्टेशन द्वारा बीएनएस और यूएपीए की संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई हैं।

4 of 9
गिरफ्तार आतंकी - फोटो : अमर उजाला
अलग-अलग जगह से किए गए गिरफ्तार
विशेष पुलिस उपायुक्त ने बताया कि खुफिया इनपुट, तकनीकी विश्लेषण तथा मानवीय स्रोतों से मिली मिली जानकारी के बाद आरोपी यूपी निवासी विजय उर्फ शूटर को 14 मई को पुणे से गिरफ्तार किया गया। उसके साथी नीतीश को 17 मई को साहिबगंज, झारखंड से गिरफ्तार किया गया। विजय से पूछताछ और तकनीकी विश्लेषण के आधार पर 27 मई को मुंबई से तौकीर और अरबाज को गिरफ्तार किया गया। मुंबई स्थित आरोपियों से पूछताछ के बाद पंजाब से एक और समूह, उन्हीं हैंडलरों के इशारे पर, महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों और सुरक्षा कर्मियों पर हमले करने के लिए दिल्ली आ रहा है। तीनों आरोपी हरविंदर सिंह, गगनदीप सिंह और मनजीत सिंह 30 मई को लगभग 01:00 बजे महरौली-बदरपुर रोड से गिरफ्तार किया गया। उनके पास से भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किया गया। तीनों ही पंजाब के रहने वाले हैं। इससे पूछताछ के बाद पंजाब के तीनों आरोपियों से पूछताछ के बाद एक नेपाली नागरिक अंग कामी लामा को गिरफ्तार किया गया। उसे मुन्ना झिंगाड़ा के निर्देश पर दिल्ली में आरोपियों के लिए छिपने की जगह का इंतज़ाम करने और उनकी गतिविधियों के लिए पैसे मुहैया कराने का काम सौंपा गया था।
विज्ञापन

5 of 9
बरामद हथियार - फोटो : अमर उजाला
इनको ये काम सौंपा गया था
विजय, पाकिस्तान और दुबई से संचालित हो रहे शहजाद भट्टी नेटवर्क के सदस्यों के साथ नियमित संपर्क में था। विजय को दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और यूपी में विभिन्न आपराधिक और आतंकी गतिविधियां अंजाम देने का काम सौंपा गया था। उसे दिल्ली-एनसीआर में आतंकी गतिविधियों को अंजाम देने के लिए युवाओं की भर्ती करने का काम भी सौंपा गया था। तौकीर और अरबाज को दोनों आईएसआई हैंडलर यावर खान और मुन्ना झिंगाड़ा के संपर्क में थे। इनकी भर्ती मुंबई के एक हुजैफा (फरार) ने की थी, जो शहजाद भट्टी, यावर और मुन्ना के इशारे पर काम कर रहा था। इन्हें दिल्ली और मुंबई में महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों, सुरक्षा संस्थानों और पुलिस कर्मियों पर ग्रेनेड हमले और गोलीबारी करने का काम सौंपा गया था।
 
विज्ञापन

6 of 9
जांच करती टीम - फोटो : अमर उजाला
यहां के रहने वाले हैं
विजय उर्फ शूटर (23) पुत्र राजाराम बजाहा थाना कछुवां मिर्जापुर यूपी, नीतीश पासवान (23) पुत्र नवल किशोर सकरोगढ़ गैस गोदाम, थाना जिरुआबाड़ी साहिबगंज झारखंड, तौकीर रिजवान अहमद शेख (27) मुंब्रा महाराष्ट्र, साजिद महबूब शेख उर्फ अरबाज खान (27) पुत्र महबूब शेख कुर्ला मुंबई, महाराष्ट्र, हरविंदर सिंह (28) पुत्र हरभजन सिंह देहलों लुधियाना, पंजाब, गगनदीप सिंह (28) पुत्र गुरदीप सिंह रामपुर लुधियाना, पंजाब, मनजीत सिंह (23) पुत्र कुलवंत सिंह गिदारी लुधियाना, पंजाब और लामा अंग कामी (66) पुत्र दावा फिनजो लामा शेरपा कॉलोनी, काठमांडू, नेपाल का रहने वाला है।
 
विज्ञापन

7 of 9
बाइक और पाकिस्तानी हैंड ग्रेनेड - फोटो : अमर उजाला
बरामद सामान
चार हैंड ग्रेनेड (पाकिस्तान ऑर्डिनेंस फैक्टरी में बने), दो ग्लॉक पिस्तौल और 24 कारतूस (पाकिस्तान में बने), एक चोरी की हुई पल्सर मोटरसाइकिल, एक चोरी की हुई होंडा एक्टिवा स्कूटी और मोबाइल फोन (जिनमें पाकिस्तान स्थित हैंडलर्स के साथ आपत्तिजनक चैट मिलीं) आदि बरामद हुआ है।

8 of 9
पकड़े गए आतंकी - फोटो : अमर उजाला
साजिश का खुलासा
शहजाद भट्टी नेटवर्क के कुछ सदस्यों की गतिविधियों पर नज़र रखने के दौरान यह पता चला कि शहज़ाद भट्टी-मुंबई अंडरवर्ल्ड-पाक आईएसआई नेटवर्क के पाकिस्तान और दुबई स्थित हैंडलर्स के गुर्गे दिल्ली, मुंबई, पंजाब और चंडीगढ़ में महत्वपूर्ण ठिकानों, सुरक्षा प्रतिष्ठानों और पुलिस कर्मियों पर हमले करने की योजना बना रहे हैं। इस खुफिया जानकारी पर आधारित ऑपरेशन के परिणामस्वरूप पुणे-एक, बिहार-एक, मुंबई-एक, और दिल्ली से चार को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन

9 of 9
बरामद हैंड ग्रेनेड और बाइक स्कूटी - फोटो : अमर उजाला
पाकिस्तान ये इस मॉड्यूल को चला रहे
इस मॉड्यूल को पाकिस्तान स्थित अंडरवर्ल्ड गुर्गे मुन्ना झिंगाड़ा, शहज़ाद भट्टी और आईएसअइार् के अन्य सहयोगी संभाल रहे थे। मुन्ना झिंगाड़ा, दाऊद इब्राहिम का एक कुख्यात गुर्गा है, जिसने वर्ष 2000 में बैंकॉक में छोटा राजन पर हमला किया था। इसी मामले में वह 17 साल तक थाईलैंड की जेल में रहा। गिरफ्तार नेपाली नागरिक अंग कामी लामा 2001 से 2018 तक थाईलैंड की जेल में एक नार्को केस में बंद था। यहां उसकी मुलाकात जेल में बंद अपने साथियों एजाज़ रसूल और मोहम्मद सलीम उर्फ मुन्ना झिंगाड़ा से हुई। ये दोनों ही पाकिस्तान के रहने वाले थे। जेल से बाहर आने के बाद भी लामा ने मुन्ना झिंगाड़ा से अपना संपर्क बनाए रखा। पूछताछ से पता चला है कि इस मामले में नेपाल सहित कुछ और लोग भी शामिल थे। इन लोगों की पहचान करने की कोशिशें की जा रही हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें