मनजोत के अनुसार उनकी जन्मतिथि 15 जनवरी 1999 है। जबकि किसी ने उनके नाम से दस्तावेज जमा किए जिस पर उनकी जन्मतिथि 15 जनवरी 1998 लिखी है। बाद में मनजोत ने आयु से संबंधित सारे टेस्ट पास कर लिए।
आयु को लेकर संशय होने की वजह से बीते साल भी मनजोत को काफी शर्मिंदगी उठानी पड़ी थी। बता दें कि विश्व कप फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शतक लगाकर मैन ऑफ द मैच बने मनजोत कालरा का विश्व कप में जाना भी एक समय मुश्किल हो गया था।
दरअसल बोर्ड ऑफ कंट्रोल फॉर क्रिकेट इन इंडिया द्वारा आयु वेरिफिकेशन टेस्ट में पास किए जाने के बावजूद उन्हें दिल्ली एंड डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित एज वेरिफिकेशन टेस्ट से गुजरना पड़ा। हालांकि मनजोत ने इस टेस्ट को भी पास किया और वर्ल्ड कप व उससे पहले भी हुए एक टूर्नामेंट में अपनी जगह बनाई।
मनजोत का जन्म 15 जनवरी 1999 को दिल्ली में हुआ था। मनजोत का निकनेम मैंडी है। वह 6 फीट के बल्लेबाज हैं।
मनजोत दिल्ली की घरेलू टीम और आईपीएल की दिल्ली डेयरडेविल के लिए खेलते रहे हैं। मनजोत के पिता का नाम प्रवीन कुमार है जो बिजनेसमैन हैं।
मां का नाम रंजीत कौर है। उनकी हॉबी ड्राइविंग, गाना सुनना, यात्रा करना है। 19 साल के मनजोत की शुरुआती पढ़ाई लांसर्स कॉनवेंट स्कूल रोहिणी में हुई। आगे की पढ़ाई बाल भारती पब्लिक स्कूल से हुई। मनजोत के फेवरेट क्रिकेटर विराट कोहली, क्रिस गेल और एबी डिविलियर्स हैं। उनके फेवरेट एक्टर शाहरूख खान हैं।