फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

5 रुपए में भरपेट भोजन देंगे योगी आदित्यनाथ, ये है तीनों टाइम का मेन्यू

Mon, 08 May 2017 10:38 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
1 of 6
yogi with thali
उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने चुने जाने के कुछ दिन बाद ही प्रदेश के लोगों को सस्ते में भोजन उपलब्ध कराने का वादा किया था। सीएम ने कहा था कि 5 रुपए में सबको खाना मिलेगा ताकि प्रदेश में कोई भी व्यक्ति भूखा ना सोए। इस योजना की घोषणा आज अधिकारिक तौर पर कर दी गई है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
yogi
अब यूपी के लोगों को जल्द ही 5 रुपए में 'अन्नपूर्णा भोजनालय' में तीनों टाइम का भरपेट खाना मिल सकेगा। इस बात की घोषणा सीएम योगी ने अपने अधिकारिक ट्विटर हैंडल से की। अन्नपूर्णा भोजनालय में खाने वाले को असीमित भोजन परोसा जाएगा। आगे जानिए क्या होगा अन्नपूर्णा भोजनालय का मेन्यू।
विज्ञापन

3 of 6
बैठक में सीएम
सूत्रों का कहना है कि योगी सरकार ने इस प्रोजेक्ट पर शपथ लेने के कुछ दिन बाद से ही काम शुरु कर दिया था, लेकिन इसकी औपचारिक शुरुआत होने में अभी कुछ और हफ्ते लग सकते हैं।

4 of 6
food
ये होगा अन्नपूर्णा रसोई का तीनों टाइम का मेन्यूः सुबह का नाश्ता- ‌दलिया या हलवा, चाय और पकोड़े और पोहा भी होगा। दोपहर व रात का खाना- दोपहर और रात के खाने में यहां चावल, रोटी, दाल और मौसमी सब्जियां होंगी। आगे पढ़ें क्या होगी नाश्ते और खाने की कीमत।
विज्ञापन

5 of 6
- फोटो : getty image
नाश्ता के लिए यहां खाने वालों को मात्र 3 रुपए देकर भरपेट नाश्ता मिल सकेगा। वहीं दोपहर और रात के खाने की कीमत 5 रुपए होगी और इसमें जितनी बार चाहें उतनी बार लेकर भरपेट खाना खाया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
सीएम योगी आद‌ित्यनाथ
कहा जा रहा है कि यह योजना प्रदेश के करीब 200 शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में शुरु की जाएगी। इसके लिए उन क्षेत्रों को चिन्हित किया जा रहा है ताकि ज्यादा से ज्यादा गरीबों को उसका फायदा मिल सके। इस योजना के जरिए सरकार उन लाखों माइग्रेंट लेबर्स तक लाभ पहुंचाने की कोशिश कर रही है जो लखनऊ जैसे बड़े शहरों में पूर्वी यूपी व नेपाल की तराई से आकर काम करते हैं और सड़कों के किनारे रहते और बनाते खाते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें