फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरें: ये हैं देश की कुछ वो जगह जहां हुए बलात्कार

Wed, 23 Dec 2015 11:09 AM IST
रिपोर्ट/बीबीसी हिन्दी, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 11
स्कूल बस, शॉपिंग मॉल और पार्क आमतौर पर सुरक्षित जगहें मानी जाती हैं लेकिन दिल्ली में लगी एक फोटो प्रदर्शनी का विषय है- भारत की वो जगहें जहां बलात्कार हुए हैं। रेप इन इंडिया प्रोजेक्ट एक क्राउडसोर्स प्लेटफॉर्म है। इसमें उन स्थानों और ठिकानों को तस्वीरों में दर्ज किया जाता है जहां यौन हिंसा हुई है। प्रदर्शनी का आयोजन प्रूफ: मीडिया फॉर सोशल जस्टिस ने किया है। यह प्रदर्शनी दिल्ली के इंडिया हैबिटेट सेंटर में बुधवार तक चलेगी।
विज्ञापन

तस्वीरें: ये हैं देश की कुछ वो जगह जहां हुए बलात्कार

2 of 11
फोटोग्राफर और प्रोजेक्ट रेप इन इंडिया की सह-संस्थापक पोलोमी बासु कहती हैं, "भारत में बलात्कार की स्थिति बहुत खौफनाक है। इस प्रोजेक्ट के ज़रिए हम बलात्कार और यौन हिंसा के विषय पर चर्चा शुरू करना चाहते हैं।" वह कहती हैं, "जिन जगह बहुत से बलात्कार हुए हैं उनका बहुत आम जगह होना सिहरा देने वाला है। शायद हम उन जगहों पर उतने सुरक्षित नहीं, जितना सोचते हैं।"
विज्ञापन

तस्वीरें: ये हैं देश की कुछ वो जगह जहां हुए बलात्कार

3 of 11
1. मध्य दिल्ली के कनॉट प्लेस में दिसंबर 2013 में 16 साल की एक लड़की से सामूहिक बलात्कार हुआ। संभवतः मानसिक रूप से परेशान किशोरी को कुछ लोगों ने रेलवे स्टेशन के पास अपहरण किया और उसे सिंधिया हाउस लेन के पीछे ले गए. उन्होंने बारी-बारी से उससे बलात्कार किया और फिर पार्किंग स्थल में फेंक दिया।

तस्वीरें: ये हैं देश की कुछ वो जगह जहां हुए बलात्कार

4 of 11
2.बेंगलुरु में 19 साल की एक छात्रा से 21 साल के युवक ने घर में बलात्कार किया। दोनों इलेक्ट्रॉनिक सिटी फेज-1 में रहते थे। छात्रा मैनेजमेंट कोर्स की सामग्री लेने युवक के घर गई थी। लगा था कि हमलावर की बहन भी घर पर ही होगी। युवक छात्रा से एक बार बलात्कार के बाद तीन साल तक उससे यौन हिंसा और ब्लैकमेल करता रहा. आख़िर एक दिन छात्रा ने अपने परिजनों और फिर पुलिस को बताया। यह घटना इसी साल की है। युवक पुलिस की पकड़ से बचा रहा है। उसने कुछ गुंडों को लड़की और उसके पिता को धमकाने भेजा था कि वो मामला वापस ले लें।
विज्ञापन

तस्वीरें: ये हैं देश की कुछ वो जगह जहां हुए बलात्कार

5 of 11
3. नवंबर 2010 में दक्षिण दिल्ली के मोतीबाग इलाके में एक महिला और उसकी एक सहकर्मी को उनके ऑफ़िस की गाड़ी ने एक पुल के नीचे उतारा, वे लोग घर की ओर बढ़ रहे थे। तभी एक गाड़ी में सवार पांच लोगों ने महिला को जबरन गाड़ी में खींच लिया। वे उसे मंगोलपुरी ले गए, जहां उससे सामूहिक बलात्कार किया गया। दिल्ली की एक अदालत ने अक्टूबर 2014 में इस केस के सभी पांच अभियुक्तों को उम्रकैद की सजा सुनाई।
विज्ञापन

तस्वीरें: ये हैं देश की कुछ वो जगह जहां हुए बलात्कार

6 of 11
4. वाराणसी में कुछ लोग उस पुल पर बैठे हैं जहां 16 साल की एक लड़की से बलात्कार हुआ था। लड़की का उसके घर के पास शाम को तब अपहरण किया गया, जब वह पास की एक दुकान से माचिस लेकर लौट रही थी। स्थानीय एनजीओ की सलाह पर परिवार ने पुलिस में केस दर्ज करवाया, मामला अदालत में है। अभियुक्त अभी जमानत पर है।
विज्ञापन

तस्वीरें: ये हैं देश की कुछ वो जगह जहां हुए बलात्कार

7 of 11
5. कर्नाटक में बेंगलुरु से कोई 40 किलोमीटर दूर होस्कोट के पास फ़रवरी 2015 में 19 साल के एक मजदूर ने आठ साल की बच्ची की बलात्कार के बाद हत्या कर दी। एक सरकारी स्कूल में दूसरी कक्षा में पढ़ने वाली इस छात्रा का शव एक अस्थायी कार शेड में मिला।

तस्वीरें: ये हैं देश की कुछ वो जगह जहां हुए बलात्कार

8 of 11
6. बेंगलुरु में 14 साल की एक लड़की को उसके बॉयफ़्रेंड ने छोड़ दिया तो उसने खुदकुशी कर ली फेसबुक के ज़रिए मिले लड़के ने शादी का वायदा करके उससे बलात्कार किया था। नवंबर 2013 में जब लड़की के परिजन महालक्ष्मी लेआउट, यशवंथपुर लिमिट स्थित घर में नहीं थे, तो उसने पंखे से लटककर अपनी जान दे दी।

तस्वीरें: ये हैं देश की कुछ वो जगह जहां हुए बलात्कार

9 of 11
7. नई दिल्ली के सुल्तानपुरी इलाके में अप्रैल 2013 में अपने घर के बाहर खेल रही 10 साल की बच्ची को उसका पड़ोसी बहला-फुसला कर एक बस में ले गया और उस पर यौन हमला किया।

तस्वीरें: ये हैं देश की कुछ वो जगह जहां हुए बलात्कार

10 of 11
8. पश्चिम बंगाल के बागडोगरा एयरपोर्ट से एक लड़की का अपहरण कर और बेच दिया गया। उसके साथ जलपाईगुड़ी रेलवे स्टेशन पर बलात्कार हुआ। यह वारदात 2014 की है।
विज्ञापन

तस्वीरें: ये हैं देश की कुछ वो जगह जहां हुए बलात्कार

11 of 11
9. कोलकाता में एक युवक ने मुंबई की 19 साल की एक लड़की को कथित रूप से नशीला पदार्थ देकर उसके साथ एक पार्क में बलात्कार किया। अगस्त 2012 में जिस पार्क में यह घटना घटी, उसका नाम है, 'लेडीज़ पार्क'।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें