इस पार्क में बॉटनी यानि वनस्पति विज्ञान पढ़ने वाले छात्रों के लिए काफी लाभकारी होगा। पार्क में लगे पौधों के बारें में पूरी जानकारी दी जाएगी। इसके अलावा यहां एक लैब भी बनाया जाएगा, जिसमें पौधों से संबंधित प्रजातियों के बारें में विस्तृत जानकारी दी जाएगी। नोएडा प्राधिकरण के महाप्रबंधक राजीव त्यागी ने बताया कि पार्क का निर्माण कार्य अंतिम चरण में है। पूरी कोशिश चल रही है कि नवंबर तक इसे आम जनता के लिए खोल दिया जाए।