पहाड़गंज में आग से महिला को बचाती पुलिस
बचाव अभियान के दौरान बजती रही तालियां इमारत में आग लगने व दंपति के आग में फंसकर चिल्लाने के दौरान वहां काफी लोग जमा हो गए, लेकिन कोई भी उन्हें बचाने की हिम्मत नहीं कर रहा था। इसी दौरान तीन पुलिसकर्मी वहां पहुंचे और बिना समय गंवाए तीनों ने दंपति को बचाने का उपाय करने लगे। पुलिसकर्मियों की बहादुरी देख वहां मौजूद लोग ताली बजाकर उनका हौसला बढ़ा रहे थे। साथ ही कई लोग पूरी बचाव अभियान को अपने मोबाइल में कैद कर रहे थे।