दिल्ली में लगा जाम
- फोटो : PTI
मुख्य इलाकों में बिगड़ा यातायात संतुलन
मदर टेरेसा क्रिसेंट, पंचकुइयां मार्ग, कनॉट सर्किल, लोनी रोड, हनुमान रोड और बाबा खड़क सिंह मार्ग जैसे मुख्य मार्गों पर वाहनों की लंबी कतारें लगीं। उत्तरी दिल्ली में जीटी करनाल रोड, राज निवास मार्ग, घंटा घर चौक और रोशनआरा रोड पर जाम की स्थिति बनी रही। दक्षिणी दिल्ली में ग्रेटर कैलाश से मूलचंद फ्लाईओवर तक लगभग एक किलोमीटर लंबा ट्रैफिक जाम देखने को मिला।