फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरों में देखें कैसे सुबह की बारिश में पानी-पानी हुई दिल्ली, कहीं फंसी बस कहीं लगा लंबा जाम

Sat, 01 Sep 2018 05:09 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 15
rain in delhi ncr
दिल्ली-एनसीआर में आज सुबह से ही हो रही तेज बारिश ने जहां लोगों को उमस से निजात दिलायी वहीं पूरे शहर में जगह-जगह जलजमाव हो गया है।भारतीय मौसम विभाग ने आज पूरे दिन ही हल्की बारिश के साथ बादल छाए रहने की भविष्यवाणी की है। बारिश के कारण सड़कों पर जो जलजमाव हुआ है उसकी वजह से जगह-जगह जाम लग गया है।
विज्ञापन

2 of 15
rain in delhi ncr
कई घंटों से हो रही बारिश इतनी तेज थी कि कई जगहों पर तो घुटनों तक पानी लग गया है। बारिश की वजह से आईटीओ पर लंबा जाम लग गया है। वहीं केंद्रीय सचिवालय जैसे इलाके में भी पानी भर गया है। 
विज्ञापन

3 of 15
rain in delhi ncr
दिल्ली में बारिश के चलते रिंग रोड पर भी पानी भर गया, जिसके बाद वहां स्थित हनुमान मंदिर के पास एक क्लस्टर बस फंस गई। उस बस में 30 यात्री सवार थे। घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड तुरंत मौके पर पहुंची।

4 of 15
rain in delhi ncr
उसने जनरेटर लगाकर वहां से पानी निकालने के साथ ही बस के यात्रियों को निकालने का भी काम जारी रहा। सभी यात्रियों को बस से सुरक्षित निकाल लिया गया है।
विज्ञापन

5 of 15
rain in delhi ncr
बीते दिनों बारिश से गुरुग्राम बन गया था 'गुरुजाम', 145 एमएम हुई बारिश
गुरुग्राम में सोमवार रात करीब तीन बजे से पांच घंटे तक लगातार चली बारिश से शहर जलमग्न हो गया। पांच घंटे में 132 एमएम बारिश दर्ज की गई, जबकि मंगलवार को दिन भर मेें यह आंकड़ा 145 मिमी. तक पहुंच गया।
विज्ञापन

6 of 15
rain in delhi ncr
शाम के बाद भी रिमझिम बारिश का दौर जारी था। मौसम विभाग के मुताबिक बीते दस वर्षो में यह सर्वाधिक बारिश है। इससे पहले 2008 मेें एक ही दिन में 162 मिमी. पानी बरसा था। अगले दिनों मेें और बारिश की संभावना देखते हुए प्रशासन ने अलर्ट जारी करने के साथ ही कर्मचारियों को छुट्टी टालने को कहा है।
विज्ञापन

7 of 15
rain in delhi ncr
शहर में हुई भारी बारिश ने प्रशासन के इंतजामों की पोल खोल दी। सभी सड़कों और इलाकों में घुटनों तक पानी भर गया। हीरो होंडा चौक समेत प्रमुख अंडरपास में वाहन डूब गए। कड़ी मशक्कत के बाद वाहनों में सवार लोगों को बाहर निकाला जा सका, वहीं सुरक्षा कारणों के चलते प्रशासन ने अंडरपास में वाहनों का प्रवेश बंद कर पंप से पानी निकलवाया।

8 of 15
rain in delhi ncr
बारिश के दौरान एक्सप्रेस-वे पर 20 किमी लंबा जाम लग गया, जिससे वाहन चालकों को भारी परेशानी झेलनी पड़ी। पानी निकासी का इंतजाम न होने के चलते पुराने गुरुग्राम के अलावा नए शहर में सड़कें जलमग्न हो गईं।

9 of 15
rain in delhi ncr
औद्योगिक क्षेत्रों और रिहायशी इलाकों में स्थित फैक्ट्रियों और घरों में पानी घुस गया। पूरे शहर में जाम की स्थिति बन गई। सुबह ऑटो, कैब और सार्वजनिक वाहनों की सेवाएं बंद रहीं। इससे लोगों को भारी परेशानी हुई।

10 of 15
rain in delhi ncr
कई स्कूलों में छुट्टी रही
शहर में लगातार बारिश को देखते हुए बच्चों ने घरों में ही रहना मुनासिब समझा। दिल्ली पब्लिक स्कूल सेक्टर-45, लॉटस इंटरनेशनल स्कूल समेत दो दर्जन से अधिक स्कूलों ने छुट्टी घोषित कर दी।

11 of 15
rain in delhi ncr
इतनी अधिक बारिश का अनुमान नहीं था। बारिश अधिक होने के साथ ही प्रशासन ने सभी महकमों को अलर्ट कर दिया था। निगम और ट्रैफिक पुलिस की टीमें सड़क पर थीं। ट्रैफिक जरूर धीमा रहा, लेकिन महाजाम की स्थिति नहीं हुई है।

12 of 15
rain in delhi ncr
मौसम को ध्यान में रखते हुए सभी विभागों को अलर्ट पर रखा गया है। सरकारी कर्मचारियों को छुट्टी टालने के लिए कहा गया है।-विनय प्रताप, उपायुक्त

13 of 15
rain in delhi ncr - फोटो : अमर उजाला
सीलमपुर मेट्रो स्टेशन के पास भरा पानी।

14 of 15
rain in delhi ncr - फोटो : अमर उजाला
सड़कों पर भरा पानी।
विज्ञापन

15 of 15
rain in delhi ncr - फोटो : अमर उजाला
जलभराव के बाद मुश्किल से रिक्शा खींचता रिक्शावाला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें