फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश से दिल्ली एनसीआर का मौसम हुआ सुहाना, पूरे सप्ताह बारिश के आसार

Sun, 02 Sep 2018 11:03 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
delhi rain
राजधानी में बारिश की मेहरबानी के चलते पारे में आई गिरावट से मौसम सुहाना हो गया है। मौसम विभाग की मानें तो इस पूरे सप्ताह दिल्ली में बारिश का सिलसिला जारी रहने की संभावना है। हालांकि बढते दिनों के साथ तापमान में बढ़ोत्तरी के भी आसार हैं।
विज्ञापन

2 of 4
delhi rain
मौसम विभाग के अनुसार पिछले दिनों से लगातार हो रही बारिश के चलते तापमान में गिरावट दर्ज हुई है। रविवार को अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। इस बीच राजधानी में 35.9 मिमी बारिश रिकॉर्ड हुई।
विज्ञापन

3 of 4
delhi rain
सोमवार को अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस रहने के साथ आंधी के साथ सामान्य बारिश होने के आसार हैं। मंगलवार को आसमान में बादल छाये रहने के बीच अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस रहने के साथ आंधी औ हल्की बारिश होने की संभावना है।
विज्ञापन

4 of 4
delhi rain
बुधवार को तापमान 31 डिग्री सेल्सियस रहने के साथ आंधी और हल्की बारिश होने की आशंका है। बृहस्पतिवार को तापमान 33 डिग्री सेल्सियस, आसमान में बादल छाये रहने और आंधी के साथ बारिश होने की संभावना है। वहीं शुक्रवार और शनिवार को तापमान बढ़कर 34 डिग्री सेल्सियस रहने के लिए तेज हवाएं चलने के साथ आंशिक रूप से बादल छाये रहने और बारिश की संभावना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें